Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: शराबी बेटे ने की दिव्यांग पिता की हत्या, फरार आरोपी अमरदीप की तलाश

Muzaffarnagar News:  शराबी बेटे द्वारा अपने पिता की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां शराब के पैसे नहीं देने पर नाराज युवक ने अपने दिव्यांग पिता पर डंडे से हमला कर दिया, जिसके बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई. पिता की हत्या के बाद वो मौके से फरार हो गया. पुलिस ने मृतक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं हत्यारे बेटे की तलाश की जा रही है.

ज्ञाना माजरा की घटना 

घटना मुजफ्फरनगर के गांव ज्ञाना माजरा की है जहां रहने वाले दिव्यांग बुजुर्ग गुलाब सिंह की उनके बेटे अमरदीप से पैसों को लेकर कहासुनी हो गई. अमरदीप शराब के लिए पैसे मांग रहा था लेकिन जब पिता ने ऐसे करने से इनकार कर दिया तो ये बात बेटे को पसंद नहीं आई और उसने अपने पिता पर डंडे से हमला कर दिया.

इसके बाद अमरदीप ने पिता की गला दबाकर उनकी हत्या कर दी. पिता की हत्या के बाद वो मौके से फरार हो गया. गांववालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. 

भारतीय सेना से रिटायर्ड हुए थे गुलाब सिंह

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. पुलिस  इस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस के मुताबकि मृतक गुलाब सिंह सेना से रिटायर्ड फौजी थे. वो 1987 में भारतीय सेना से रिटायर्ड हुए थे. 

इस मामले पर बात करते हुए सीओ सदर हेमंत कुमार ने बताया कि पिता की हत्या के आरोप में उनके बेटे अमरदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − 5 =