Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News-शराबी बोलेरों सवार ने हाई टेंशन विधुत पोल में मारी टक्कर, पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद मुजफ्फरनगर में स्थित नेशनल हाईवे 58 के समीप भोपा रोड पर राहगीरों में उस वक्त अफरातफरी का माहौल बन गया जब एक तेज रफ़्तार बोलेरों अचानक हाईवे टेंशन विधुत पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बोलेरों गाड़ी मुख्य सड़क पर ही पलट गई यहां गनीमत रही की बोलेरो की चपेट में कोई आया नही वरना एक बड़े हादसे से भी इंकार नही किया जा सकता था।

उधर राहगीरों ने बोलेरों से उसके चालक को किसी तरह बाहर निकाल घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी , जहां सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने एक तरफ जहां शराबी चालक को हिरासत में ले लिया तो वहीं दूसरी तरफ क्रेन की मदद से बोलेरो को मुख्य सड़क से एक तरफ हटवाया मौके पर विद्युत विभाग के अधिकारी/ कर्मचारियों को बुलवाकर विद्युत लाइन को भी ठीक कराने का प्रयास किया।

दरअसल पूरा मामला मुजफ्फरनगर के थाना नई मंडी क्षेत्र अंतर्गत भोपा रोड नेशनल हाईवे 58 के समीप का बताया जा रहा है जहां दोपहर को राहगीरों में अचानक उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक तेज रफ्तार बोलेरो कार अनियंत्रित होकर बीच सड़क में खड़े हाई टेंशन विद्युत पोल से जा टकराई।

टक्कर इतनी भीषण थी की बोलेरो गाड़ी भी पलटे हुए दूर तक घिसटती चली गई आस पास के राहगीरों ने किसी तरह उसमे फसे चालक को बाहर निकाला और मामले की सूचना स्थानीय पुलिस के साथ ही यूपी 112 डायल को भी दे दी। जहां सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया आनन-फानन में स्थानीय पुलिस के साथ ही यूपी 112 डायल भी मौके पर पहुंच गई

चालक को हिरासत में लेकर अस्पताल भेज किसी तरह रोड बंद करा क्रेन की मदद से बोलेरो गाड़ी को मुख्य सड़क से साइड कराया तो वहीं विधुत विभाग को सूचना कर लाईन कटा विधुत पोल को भी ठीक कराने का प्रयास खबर लिखे जाने तक विधुत विभाग के कर्मचारी विधुत लाईन ठीक करने में लगे थे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × two =