Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- सिविल बार एसोसिएशन का चुनाव सम्पन्न, अच्छी खासी गहमा-गहमी बनी रही

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव हेतु आज मतदान के दौरान सिविर बार परिसर में अच्छी खासी गहमा-गहमी बनी रही। जिला पुलिस प्रशासन द्वारा चुनाव के मददेनजर चुनाव के दौरान कचहरी परिसर मे कडे सुरक्षा प्रबन्ध रहे। सिविल बार चुनाव मे दो गुटों के बीच सीधा मुकाबला रहा।

पूर्व निर्धारित चुनावी कार्यक्रम के अनुसार आज सुबह आठ बजे से शाम 4 बजे तक सिविल बार के केन्द्रीय कक्ष में सिविल बार एसोसिएशन,मुजफ्फरनगर की वार्षिक कार्यकारिणी 2023 के गठन हेतु वोट पडे। इस चुनाव में एक गुट से अध्यक्ष पद हेतु अनिल कुमार दीक्षित, सह सचिव हेतु मुकेश कुमार जौहरी, उपाध्यक्ष पद हेतु संजीव त्यागी एवं महासचिव पद हेतु हरिओम गोयल तथा सहसचिव पुस्तकालय पद हेतु कु.शिवानी सचदेवा आदि चुनाव मैदान मे हैं।

वहीं दूसरी और दूसरे गुट की और से सिविल बार अध्यक्ष पद हेतु सतेन्द्र कुमार एड.,महासचिव पद हेतु बिजेन्द्र कुमार मलिक एडवोकेट, सह सचिव प्रवीर कुमार संगल आदि प्रत्याशी हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी जैगममियंा जैदी एवं सहायक चुनाव अधिकारी मुकेश त्यागी एड. व बिजेन्द्र प्रताप सिंह एड. के निर्देशन मे यह चुनाव कराया जा रहा है।

मुख्य चुनाव अधिकारी जैगममिया जैदी ने बताया कि सिविल बार एसो. मे 341 मतदाता हैं। चुनाव के दृष्टिगत पुलिस के कडे इन्ताम रहे। इस दौरान सिविल बार परिसर के आसपास पुलिस बल तैनात रहा।

Shyama Charan Panwar

एस0सी0 पंवार (वरिष्ठ अधिवक्ता) टीम के निदेशक हैं, समाचार और विज्ञापन अनुभाग के लिए जिम्मेदार हैं। पंवार, सी.सी.एस. विश्वविद्यालय (मेरठ)से विज्ञान और कानून में स्नातक हैं. पंवार "पत्रकार पुरम सहकारी आवास समिति लि0" के पूर्व निदेशक हैं। उन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में 29 से अधिक वर्षों का अनुभव है। संपर्क ई.मेल- panwar@poojanews.com

Shyama Charan Panwar has 358 posts and counting. See all posts by Shyama Charan Panwar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × two =