Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त हो रही शिकायतों के निस्तारण को गंभीरता एवं सतर्कता के साथ सुनिश्चित करें-DM

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री  की मंशा के अनुरूप जनता की शिकायतों का त्वरित गति के साथ निस्तारण संभव कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अपने कार्यालय में आई0जी0आर0एस0 पोर्टल की समीक्षा बैठक करते हुए सभी जिला स्तरीय अधिकारियों एवं विभागाध्यक्षों को स्पष्ट रूप से निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं एवं शिकायतों के निस्तारण को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी बहुत ही गंभीरता के साथ कार्यवाही सुनिश्चित कर रहे हैं।

उन्होंने आइजीआरएस पोर्टल पर लंबित एवं डिफाल्टर श्रेणी की शिकायतों का गहन समीक्षा करते हुए पाया कि विद्युत विभाग, जिला समाज कल्याण विभाग, जिला बेसिक शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग एवं अन्य विभागों द्वारा जनता की शिकायतें डिफाल्टर की श्रेणी में आइजीआरएस पोर्टल पर लंबित हैं।

अतः सभी अधिकारी एवं विभागाध्यक्ष सरकार की मंशा के अनुरूप आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त हो रही शिकायतों के निस्तारण को लेकर बहुत ही गंभीरता एवं सतर्कता के साथ कार्यवाही सुनिश्चित करें ताकि गुणवत्ता पूर्वक ढंग से सभी शिकायतों का निस्तारण सरकार की मंशा के अनुरूप समय बद्धता के साथ संभव हो और सरकार के इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम का जनता को भरपूर लाभ मिल सके।

इस संबंध में उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों एवं विभागाध्यक्षों को निर्देश देते हुए स्पष्ट किया है कि समस्त अधिकारीगण आइजीआरएस पोर्टल की लंबित शिकायतों कि स्वयं समीक्षा करें और उन्हें गहनता के साथ अध्ययन करते हुए पूर्ण गुणवत्ता के साथ आज ही निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

इस महत्वपूर्ण बैठक में अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व अजय कुमार तिवारी ,एवं जिला स्तरीय अधिकारीगण द्वारा प्रतिभाग किया गया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 1 =