Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: फर्जी तरीके से चल रहे होटल को किया सील

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एसडीएम बुढ़ाना मोनालिसा जौहरी को सूचना मिली थी की तहसील बुढाना क्षेत्र में फर्जी तरीके से श4श होटल का बोर्ड लगाकर फर्जी तरीके से होटल चलाए जा रहे हैं जिसमें गलत कृत्य हो रहे है और इन होटलो का सराय एक्ट में भी पंजीकरण नही है।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम बुढ़ाना मोनालिसा जौहरी ने पुलिस क्षेत्रधिकारी बुढ़ाना श्री गजेंद्र कुमार व भारी पुलिस बल को साथ लेकर मौके पर छापा। मोके पर होटल मालिक कोई वैध कागज नही दिखा पाए। जिस पर एसडीएम बुढाना मोनालिसा जौहरी व सी.ओ. बुढाना श्री गजेंद्र कुमार ने होटल को सील कर दिया।

एसडीएम बुढाना मोनालिसा जौहरी की निष्पक्ष ताबड़तोड़ कार्यवाही से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।वही क्षेत्र की जनता एसडीएम बुढाना मोनालिसा जौहरी की जमकर तारीफ कर रही है क्षेत्र की जनता का कहना है कि ऐसे निष्पक्ष कार्यवाही करने वाली एसडीएम पहली बार बुढाना में आई है जो तुरंत एक्शन लेती है। निष्पक्ष कार्यवाही करती है।

एसडीएम बुढाना मोनालिसा जौहरी ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई थी जिसका संज्ञान लेकर कार्यवाही की गई है। संयुक्त आख्या अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) को भेजी गई है आगे की कार्यवाही वही से होगी।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21333 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen + 10 =