वैश्विक

Pakistan: चार वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई का आदेश

Pakistan  प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक हालिया आत्मघाती हमले की जांच कर रही समिति द्वारा अपनी रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद, चार वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की लापरवाही को लेकर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई का आदेश दिया है. पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने शनिवार को यह जानकारी दी.

पिछले हफ्ते एक आत्मघाती हमलावर ने अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बेशम इलाके में चीनी इंजीनियर के गाड़ी को निशाना बनाया था. उन्हें एक बस पर इस प्रांत के रास्ते कोहिस्तान में दासु जलविद्युत संयंत्र के निर्माण स्थल ले जाया जा रहा था. हमले में पांच चीनी नागरिक और उनका पाकिस्तान चालक मारा गया था.

जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, सूचना मंत्री अताउल्ला तरार ने कहा कि प्रधानमंत्री शरीफ ने खैबर पख्तूनख्वा के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है. यह कार्रवाई, 26 मार्च को हुए हमले की जांच के लिए गठित समिति द्वारा रिपोर्ट सौंपे जाने और इसमें सुरक्षा प्रोटोकॉल में चूक का जिक्र किये जाने के बाद की गई.

जियो न्यूज ने मामले के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने हजारा डिवीजन के क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी, ऊपरी कोहिस्तान और निचले कोहिस्तान के जिला पुलिस अधिकारी, दासू जलविद्युत परियोजना के सुरक्षा निदेशक और खैबर पख्तूनख्वा की विशेष सुरक्षा इकाई के कमांडेंट के खिलाफ 15 दिनों के अंदर कार्रवाई का निर्देश दिया है.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × one =