Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: व्यापारियों मे अविश्वास की भावना, उद्यमियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा


मुजफ्फरनगर। Muzaffarnagar News:संयुक्त उद्योग व्यापार मण्डल अध्यक्ष रेवती नन्दन सिंघल ने जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह को सम्बोधित ज्ञापन मे अवगत कराया कि पिछले काफी समय से जनपद के अन्दर व्यापार बन्धु की बैठक का आयोजन नही हुआ है। जिसकी वजह से व्यापारियों की समस्या पिछले काफी समय से ज्यों की त्यों बनी हुई है।

पिछली जिन बैठकां मे प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये उन पर कोई बहुत अधिक गम्भीरता से विचार नही किया गया। जिससे व्यापारियों मे अविश्वास की भावना पैदा हो गई है।

अभी हाल ही मे सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने उद्योगपतियों की एक महत्वपर्ण बैठक मे अभद्र व्यवहार किया। जिसमें राज्यमंत्री स्वयं भी मौजूद थे। आरोप है कि सिंचाई विभाग के अधिकारियो ने अपनी हठधर्मिता दिखाते हुए उद्योगपतियों से भी अभद्रता की व अनैतिकपूर्ण व्यवहार किया।

पिछले काफी समय से जनपद के कई ऐसे सरकारी कर्मचारी डयूटी के दौरान सरकारी नियमों की अनदेखी करते हैं। ये आम आदमी,व्यापारी, किसान व उद्यमियों को परेशान करते हैं।

ज्ञापन सौपने वालो मे रेवतीनन्दन सिंघल,प्रमोद मित्तल,पूर्व विधायक अशोक कंसल,श्याम सिह सैनी,नीरज गुप्ता, राहुल वर्मा, अशोक बाठला,विश्वदीप गोयल बिटटू आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 5 =