Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: होली मनाने के दौरान दो पक्षों में मारपीट-आठ पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

भोपा। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) छछरौली गांव में महिला को जबरदस्ती गुलाल लगाने व छेड़छाड़ को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। विवाद के दौरान लाठी डंडे चलने से एक अधेड़ और एक युवक घायल हो गया।दोनो पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए आठ लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

वहीं दूसरे पक्ष ने पुलिस पर पक्षपात पूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाया है। भोपा थाना क्षेत्र के गांव छछरौली निवासी व्यक्ति ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि सोमवार की दोपहर बाद गांव के ही लगभग आधा दर्जन युवक उसके घर में आ गये।और एक महिला को जबरदस्ती गुलाल लगाने लगे और बहाने से छेड़छाड़ शुरू कर दी। जिस पर महिला ने शोर मचाया तो महिला का पुत्र मौके पर आ गया

जिसे देखकर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। आरोप है कि थोड़ी देर बाद आरोपियों ने युवक को खेत से वापस आते समय दबोच लिया और धारदार हथियार से जान से मारने की नीयत से उसपर हमला बोल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगो ने मौके पर आकर उसकी जान बचाई।

वही दूसरे पक्ष के अनुसूचित जाति के करतार सिंह ने तहरीर देकर बताया कि सोमवार की शाम लगभग आठ युवक अपने चार अज्ञात साथियों के साथ दौड़ते हुए उसके मोहल्ले में आ गए और उसके भाई कूड़ा को जातिसूचक शब्द बोलते हुए जान से मारने की नीयत पर उसपर जानलेवा हमला बोल दिया। हमले के बाद गंभीर चोट लगने से कूड़ा बेहोश होकर मौके पर ही गिर पड़ा।

इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए पुलिस ने दोनों घायलों का चिकित्सा परीक्षण कराकर करतार सिंह की तहरीर के आधार पर आठ आरोपियों व एक अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।घटना को लेकर सोमवार की रात पुलिस की कड़ी नोकझोंक एक पक्ष के साथ हुई है।घटना को लेकर गांव में रोष व्याप्त है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × four =