Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News-ग्राम शेरपुर में शार्ट सर्किट से लगी आग, कीमती सामान जलकर राख

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम शेरपुर में एक गरीब के घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने से घर में रखा सारा कीमती सामान जलकर राख हो गया। आग में पारिवारिक शादी में भात में देने के लिए लाया गया कीमती सामान भी जलकर राख हो गया। आग में लाखों का नुकसान हुआ है।

ग्राम पंचायत शेरपुर में नसीरन का मकान है। परिवार के लोग मजदूरी कर घर चलाते हैं। नसीरन ने बताया कि सुबह ५ः०० बजे शॉर्ट सर्किट के कारण घर में आग लग गई। आग लगने के बाद ग्रामीणों की मदद से घर में सो रहे छोटे बच्चे एवं महिला को ग्रामीणों ने निकाल लिया लेकिन घर में रखा सभी कीमती सामान जलकर राख हो गया। नसीरन ने बताया कि सुबह वह बाथरूम जाने के लिए उठी।

जब वह वापस आकर लेट गई उसके कुछ देर बाद आवाज सुनाई दी। बताया कि उसने उठकर देखा तो घर में आग लगी हुई थी। तभी शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग आए और घर में सो रहे छोटे बच्चों को और उन्हें घर से निकाला। लेकिन तब तक घर में रखे सभी सामान में बहुत तेजी के साथ आग पकड़ चुका था। ग्रामीण और मोहल्ले के लोग जब तक कुछ कर पाते तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

घर में रखा सभी कीमती सामान जलकर राख हो गया। महिला ने बताया कि आज उन्हें उनकी लड़की के यहां शादी में जाना था। जहां भात देने के लिए उन्होंने काफी कीमती सामान खरीद कर रखा था। महिला ने बताया कि उनका मकान कच्चा है।

वह मकान पर छप्पर डालकर परिवार के साथ रहती है। उसने बताया कि आग से सब कुछ खत्म हो गया। यहां तक कि रोज इस्तेमाल में आने वाली तमाम चीजें भी जलकर राख हो गई।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − 11 =