Muzaffarnagar News: अग्नि सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) स्थानीय ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल में सोमवार को अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह का आगाजहुआ । मुंबई बंदरगाह पर फोर्टस्टीफन नामक जलयान में भीषण अग्निकांड होने पर आग बुझाते समय शहीद हुए ६६अग्निशमनकर्मियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया गया।
उनकी याद में प्रति वर्ष १४ अप्रैल अग्निशमन सेवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।इस वर्ष की थीम च्राष्ट्रीय अवसंरचना के विकास के लिए अग्नि सुरक्षा में जागरूकताज् है । इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक श्री विनोद संगल जी, उपाध्यक्ष श्री महेश गर्ग जी, कोषाध्यक्ष श्री नवीन कुमार जी, डायरेक्टर श्री एम .के . गुप्ता जी, प्रधानाचार्य श्री आजाद वीर, कोर्डिनेटर श्री आशीष कुमार त्यागी एवं हेडमिस्ट्रेस श्रीमती ममता चौहान जी उपस्थित रहे।
हेडमिस्ट्रेस श्रीमती ममता चौहान जी ने बताया कि अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह के दौरान आग से बचाव को जागरूकता कार्यक्रम आगामी २० अप्रैल तक चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अग्नि दुर्घटना वहींघटती है,जहां लापरवाही बढ़ती है। इस संदेश से उन्होंने बच्चों व शिक्षक-शिक्षिकाओं को जागरूक किया। मानव-जनित आपदा के प्रति केवल जागरुक होकरहमआग से होने वाले नुकसान को कम कर सकते हैं।
विद्यालय के कर्मचारियों कोविद्यालय में पहले से नियमानुसार स्थापित अग्निशमन उपकरणोंकी कार्यप्रणाली से अवगत कराकर डेमो दिया गया।इस अवसर पर विद्यालय के नन्हेंदृ मुन्हें बच्चों ने अग्नि सुरक्षा पर निबंध लेखन, भाषण व चित्रकला के माध्यम से अपने भावों को प्रकट किया ।अंत में हेडमिस्ट्रेस श्रीमती ममता चौहान जी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सबके सुरक्षित एवंसुखमय जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की ।

