Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: चार साल पहले जायदाद के लालच में करा दी थी बुजुर्ग की हत्या, पति की हत्या में पत्नी और उसके प्रेमी को उम्रकैद

Muzaffarnagar News: हत्या के एक मामले में कोर्ट ने मृतक की पत्नी तथा उसके प्रेमी को दोषी ठहरा मंगलवार को उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोनो पर एक-एक लाख का अर्थदंड लगाया गया है।जायदाद के लालच में 2017 में लूटपाट दर्शाकर पत्नी ने ही प्रेमी के संग साजिश रच अपने बुजुर्ग पति की हत्या करा दी थी। चार साल बाद सुनवाई पूरी कर एडीजे-14 संदीप सिंह ने फैसला सुनाया।

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अमित कुमार त्यागी ने बताया कि राशिद पुत्र यासीन निवासी गांव संधावली थाना क्षेत्र मंसूरपुर ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि 4-5 मार्च 2017 की रात वह अपनी पत्नी के साथ कमरे में सोया हुआ था। जबकि उसके पिता यासीन उसकी माता आमना के साथ अलग कमरे में सोए थे। बताया था कि उसी रात कुछ बदमाश घर में घुस आए थे, जिन्होंने जेवर नगदी लूट ली थी। जाते समय बदमाश उसके पिता को साथ ले गए थे। करीब एक घंटे बाद गांव में जई के खेत से उसके पिता यासीन का गोली लगा शव बरामद हुआ था।

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अमित कुमार त्यागी ने बताया कि इस मामले में मृतक के दूसरे बेटे दिलशाद ने भी तहरीर दी थी। जिसे पुलिस ने विवेचना में शामिल कर लिया था। दिलशाद ने छह मार्च को दी तहरीर में बताया था कि उसकी माता बानो की मृत्यु के बाद उसके पिता ने आमना पुत्री स्व. मजीद निवासी बागपत से निकाह कर लिया था। बताया था कि सौतेली मां आमना के पहले से ही दो बेटे तथा एक बेटी थी।

जबकि वह तीन भाई तथा एक बहन अपने पिता की संतान थे। उसकी सौतेली मां आमना ने जामिया नगर स्थित उनका मकान बिकवाकर गांव संधावली में 225 गज का एक मकान खरीद लिया था। जिसके एक हिस्से में उसकी सौतेली मां आमना तथा दूसरे हिस्से में उसके पिता यासीन रहते थे। उसकी मां उसके पिता वाला मकान बिकवाना चाहती थी। जिसको लेकर वह अक्सर उनसे लड़ती थी।

आरोप था कि उसकी सौतेली मां तथा उसके बेटो ने साजिश रचकर झूठी लूटपाट दिखाकर उसके पिता की हत्या करा दी। दोनों तहरीरों पर पुलिस ने विवेचना की थी। प्रकाश में आया था कि मृतक की पत्नी आमना ने उसके प्रेमी आरिफ उर्फ दीवान पुत्र अंसार निवासी गांव सूजड़ु के साथ साजिश रचकर यासीन की गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी आरिफ उर्फ दीवान से आला-ए-कत्ल तमंचा भी बरामद कर लिया था।

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अमित कुमार त्यागी ने बताया कि घटना के मुकदमे की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-14 के जज संदीप गुप्ता ने की। उन्होंने बताया कि घटना साबित करने के लिए अभियोजन ने कोर्ट में 21 गवाह पेश किये। पेश गवाह तथा सुबूत के आधार पर कोर्ट ने मृतक की पत्नी आमना तथा उसके प्रेमी आरिफ उर्फ दीवान को हत्या तथा अपराधिक साजिश रचने के आरोप में सोमवार को दोषसिद्ध किया था। मंगलवार को कोर्ट ने सजा के प्रश्न पर सुनवाई की। जिसके उपरांत दोनों दोषियों को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई। दोनो पर एक-एक लाख का अर्थदंड लगाया गया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 1 =