Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: निःशुल्क योग का दिया प्रशिक्षण

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में संचालित निशुल्क योग साधना केंद्र भूमिया खेड़ा उच्च प्राथमिक विद्यालय बरवाला में योग दक्षता क्लास का आयोजन किया गया। जिसमें जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर, रामकिशन सुमन आचार्य, केंद्र प्रमुख योगेश कुमार व जनपद प्रभारी योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य का सहयोग रहा।

सर्वप्रथम योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने ओम ध्वनि गायत्री मंत्र से योग साधना प्रारंभ कराई। तत्पश्चात उन्होंने सूक्ष्म क्रियाओं के बाद सूर्य नमस्कार आसन गरुड़ासन उष्ट्रासन धनुरासन चक्रासन सर्वांगासन और शीर्षासन करने की सही विधि ,आसन में रुकने का सही समय और आसनों का शरीर पर पड़ने वाले प्रभाव को विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि आज गांव बरवाला में विशेष योग दक्षता क्लास का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य आसनों की गुणवत्ता को ठीक कराना था।

यदि साधक आसन को ठीक-ठीक विधि से करेंगे तो निश्चित रूप से शरीर को आसनों का पूरा पूरा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि यज्ञ और योग भारतीय संस्कृति के प्राण हैं। भारतीय योग संस्थान का उद्देश्य है कि योग को गांव गांव शहर शहर व प्रत्येक घर तक निशुल्क पहुंचाया जाए। योग ही एक ऐसी विधा है जिससे मनुष्य का शारीरिक, मानसिक ,बौद्धिक एवं अध्यात्मिक विकास होता है। आज गांव में भी गलत खानपान और निष्क्रिय जीवन जीने के कारण डायबिटीज, दिल की बीमारी और कैंसर जैसे घातक रोग पनप रहे हैं।

शारीरिक श्रम और योग साधना में बहुत बड़ा अंतर है। उन्होंने बताया कि योग साधना करने से शरीर की प्रत्येक प्रणाली सुचारू रूप से कार्य करना शुरू कर देती है जिससे व्यक्ति स्वस्थ रहता है। अच्छा स्वास्थ्य ही व्यक्ति का सबसे बड़ा धन है।

जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर ने बताया की भारतीय योग संस्थान एक अनूठी संस्था है जो भारतवर्ष में ही नहीं विदेशों में भी योग को निशुल्क घर-घर तक पहुंचाने का पुनीत कार्य कर रही है। योग जीवन जीने की कला है जिससे हमारे जीवन मे सुख शांति और समृद्धि आती है शरीर स्वस्थ और निरोगी बनता है।

इस अवसर पर काफी संख्या में ग्रामीण महिलाओं पुरुषों और युवक-युवतियों ने भाग लिया। योगाचार्य योगेश कुमार केंद्र प्रमुख बरवाला अनंगपाल वासु चौधरी लेकिन अमरीश कुमार गायत्री देवी रश्मि जहान्वी आदि का कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21119 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + eleven =