समाचार
कई वांछित/वारंटियों को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। अलग-अलग स्थानों से कई वांछित/वारंटियों को गिरफ्तार किया। कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 भूपेन्द्र सिंह द्वारा पोक्सो अधि0 में वांछित अभियुक्त कार्तिक पुत्र उमेश नि0 होशियारपुर थाना कोतवाली नगर मु0नगर को अभियुक्त के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 सुदेश राज द्वारा वारंटी अभियुक्त अजय कुमार पुत्र ब्रहम सिंह नि0 उतरी रामपुरी थाना कोतवाली नगर मु0नगर को अभियुक्त के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। वहीं नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 मानवेन्द्र सिंह द्वारा वारंटी अभियुक्त फिरोज उर्फ सोनू पुत्र सिकन्दर नि0 कूकडा थाना नई मण्डी मु0नगर को अभियुक्त के मस्कन से गिरफ्तार किया गया।वहीं थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 जयवीर सिंह द्वारा पोक्सो अधि0 में वांछित अभियुक्त जुबैर उर्फ जुनैल पुत्र नौशाद नि0 मौहल्ला हलवाईयान कस्बा व थाना पुरकाजी मु0नगर को खडका वाला चौराहा से गिरफ्तार किया गया।इसके अलावा थाना महिला थाना पर नियुक्त म0उ0नि0 श्रीमती सुमन शर्मा द्वारा वारंटी अभियुक्तगण नूर हसन पुत्र सलीम उर्फ नूर अहमद, जब्बार पुत्र नूर हसन नि0गण संदावली थाना मंसूरपुर मु0नगर को अभियुकतगण के मस्कन से गिरफ्तार किया गया।
कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया
मुजफ्फररनगर। अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया। सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 कौशल कुमार द्वारा अभियुक्त संजय कुमार पुत्र रतीराम नि0कांशीराम कालौनी सिविल लाइन मु0नगर को गन्ना फार्म हाउस से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तंमचा मय 02 जिन्दा कारतूस बरातद किये। इसके अलावा सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 मोहित कुमार द्वारा वांछित अभियुक्तगण नदीम पुत्र नफीस नि0 मौल्लहा महमूद नगर सिविल लाइन मु0नगर 2.शाहरूख पुत्र शाजिद नि0 खालापार मछलियान वाली गली थाना कोतवाली नगर मु0नगर को नौमान की गोदाम के गेट के सामने से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 01 तंमचा मय 02 जिन्दा 315 बोर व 01 चाकू नाजायज बरामद किया गया। इसके अलावा थाना मंसूरपुर पर नियुक्त उ0नि0 संजय सिंह द्वारा अभियुक्त शाहजहाँ पुत्र इस्माईल नि0 संदावली थाना मंसूरपुर मु0नगर को जंगल ग्राम संदावली से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तंमचा मय 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया। वहीं बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 जतेन्द्र सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त उस्मान पुत्र एजाज अली नि0 मौहल्ला बडकता रोड कस्बा व थाना बुढाना मु0नगर को अभियुक्त के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना भैराकंला पर नियुक्त उ0नि0 राहुल कुमार द्वारा अभियुक्त गौरव पुत्र जयपाल नि0 नौरंगपुरी कस्बा सिसौली थाना भैराकंला मु0नगर को मुडभर चौराहा लालू खेडी रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तंमचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।
बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 अनिल कुमार द्वारा दौराने पुलिस कार्यवाही अभियुक्त खालिद पुत्र सजरू नि0 ग्राम सिखेडा थाना पिलखुआ हापुड को जंगल ग्राम बिज्ञाना नहर की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तंमचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक मोटर साइकिल बरामद की गयी।
मुफ्त चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया
मुजफ्फरनगर। प्राप्त समाचार के अनुसार मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज द्वारा एक मुफ्त चिकित्सा शिविर डॉक्टर खुर्रम खालापार के क्लिनिक में लगाया गया। जिसका उद्घाटन मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गौरव स्वरूप ने किया। महाप्रबंधक डॉ अरशद इकबाल ने बताया की मेडिसिन से डॉ विवेक गर्ग डॉ स्वतंत्र हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सज्जाद मंजूर के साथ डॉक्टर मोबादी, डॉक्टर दीपांशु कान नाक गला से डॉक्टर श्वेता गायनी डॉक्टर ऐश्वर्या बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विवेक चौधरी स्किन रोग विशेषज्ञ डॉक्टर गर्विता दबास और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ हरी कृपाल आदि लोग मौजूद थे। यहां पर टोटल पांच सौ से ज्यादा मरीज को देखे गए। इस प्रोग्राम में मुख्य रूप से डॉक्टर खुर्रम, डॉ अरशद इकबाल, अल्ताफ माशल, हाजी सरफराज अध्यक्ष आरके सोशल वेलफेयर ट्रस्ट , काजी इकबाल, मोहम्मद नदीम, अहबाब, नदीम राणा, असद रजा, डॉक्टर समीर, सलमान जैदी समीर अली नोमान रोशन, मोहम्मद कैफ डॉक्टर नाजिश डॉक्टर अब्दुल्ला आदि लोग मौजूद रहे।
लाभार्थियों को चाबी सौंपी
मुजफ्फरनगर। आजादी के ७५ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के ७५००० पूर्ण आवास लाभार्थियों को चाबी वितरण एवं वर्चुअल संवाद कार्यक्रम लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित किया गया। जनपद मुजफ्फरनगर में उक्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला पंचायत सभागार में तथा अन्य नगर निकाय कार्यालय में आयोजित किया गया। शासन द्वारा उक्त कार्यक्रम हेतु समस्त निकायों का लक्ष्य १५०० पूर्ण आवास निर्धारित किया गया था। जिसमें नगर पालिका मुज़फ्फरनगर के १५० लाभार्थियों कों प्रमाणपत्र एवं चाबी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। निकाय मुजफ्फरनगर के १५० आवास पूर्ण लाभार्थियों को जिला पंचायत सभागार में चाबी एवं प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला एवं जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) आलोक कुमार, अपर जिलाधिकारी (प्र०) अमित सिंह के द्वारा प्रदान किये गयें। कार्यक्रम में संजीव सैनी प्रशासन परियोजना अधिकारी डूडा समस्त स्टॉफ के साथ उपस्थित रहें।
सुन्दर लीलाओं का कलाकारों द्वारा मंचन किया
मुजफ्फरनगर। नई मंडी पटेल नगर में चल रही रामलीला में रावण जन्म, जानकी जन्म आदि सुन्दर लीलाओं का कलाकारों द्वारा मंचन किया गया। मुख्य अतिथि सपा के जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल पटाखे वालेद्ध सपत्निक उपस्थित रहें।
श्रीरामलीला का शुभारम्भ भगवान गणपति की आरती के साथ हुआ, तत्पश्चात लीला मंचन में रावण, विभीषण एवं कुम्भकरण द्वारा अपने जन्म के उपरान्त भगवान ब्रह्मा से वरदान प्राप्त किया। रावण ने अपने लिये वैभव एवं राजपाठ, विभीषण ने प्रभु भक्ति मांगी। कुंभकर्ण ने इन्द्रासन्न के बजाये गलती से निंद्रासन्न मांगा। रावण ने मंदोदरी से विवाह के उपरान्त उसके ससुर मयदानव द्वारा उसे त्रिकुट पर्वत का राजपाठ दिया गया। उस समय वहां कुबेर का राज था, जिसे हराकर रावण ने वहां कब्जा कर लिया। रावण ने काल को भी बंदी बनाकर अपने वशीभूत कर लिया। रावण ने वेदवती नामक ऋषि कन्या से विवाह का प्रस्ताव रखा, जिस पर ऋषि कन्या ने इंकार कर दिया। रावण वेदवती संवाद लीला का दर्शकों ने भरपूर आनन्द लिया। रावण द्वारा जबरदस्ती करने पर वेदवती ने रावण को श्राप दिया कि अगले जन्म में वह सीता के रूप में जन्म लेगी और तेरी मौत का कारण बनूंगी। रावण के बढते अत्याचारों से हा-हाकार मच गया। रावण के दूत ऋषि मुनियों से भी टैक्स वसूली करने लगे तथा उनसे टैक्स के उनका रक्त वसूल किया। उन्होंने भी रावण को श्राप दिया। रावण द्वारा घड़े में इकटठा किये गये रक्त को मिथिलानगर के आसपास जमीन में गडवा दिया, ऋषियों के रक्त से ही माता सीता का जन्म हुआ। रावण के रूप में अमित भारद्वाज व वेदवती के रूप में यश चौधरी ने सुन्दर अभिनय कर दर्शकों की जमकर तालियां बटोरी। रामलीला में विपुल मोहन धन्नू ने मुनादी वाला, अज्जू जैन ने जोकर की महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। मेघनाद के रूप में जतिन सिंघल, अक्षय कुमार के रूप में तनिष्क भारद्वाज, भगवान शंकर के रूप में सोनू कुमार, राजा जनक के रूप में छोटू की भूमिका सराहनीय रही। कथावाचक का अभिनय आचार्य रामपाल सिंह, हारमोनियम पर रावत तथा ढोलक पर जगदीश प्रसाद ने चार चांद लगा दिये। कार्यक्रम में मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन, कार्यक्रम संयोजक सभासद विकल्प जैन, सुरेन्द्र मंगल, प्रमोद गुप्ता, गोपाल चौधरी, धर्मेद्र पंवार नीटू, ब्रजेश कुमार के अलावा मंच संचालक संजय शर्मा व पंकज शर्मा, प्रदीप बोबी आदि का योगदान रहा।
गड्ढे में गिरने से साईकिल सवार घायल
मुजफ्फरनगर। विजय वर्मा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि गांधी कॉलोनी पुल के नीचे नाले के अनेकों स्लैब खराब होने की वजह से अनेकों लोग अनेकों बार नाले में गिर चुके हैं जिसकी वजह से उन्हें बहुत ही गंभीर चोटें आई हैं गतत रात्रि भी एक बूढ़ा व्यक्ति जिसकी उम्र लगभग ८० वर्ष थी साइकिल पर जा रहा था और नाले में गिर गया जिसका पूरा घुटना डैमेज हो गया और उसको तुरंत अस्पताल ले जाया गया इससे पहले भी एक व्यक्ति नाले में गिर गया था जिसका पूरा सिर फट गया था और उसको भी गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया था। उन्होंने मीडिया के माध्यम से समस्त मौहल्लेवासियों की तरफ से मांग की कि वे इस समस्या से अवगत करा चुके हैं पहले भी संबंध में अवगत करा चुके है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई उन्होंने इस संबंध में जल्द से जल्द एक्शन लें और आगे होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने का प्रयास करें।
जल के नमूने एकत्रित किए
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के दिशा निर्देशानुसार क्षेत्रीय अधिकारी उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण अंकित सिंह की अध्यक्षता में शुक्रताल स्थित सोनाली नदी एवं बाढ़ गंगा नदी के प्रदूषण के स्तर को मापने हेतु जूनियर रिसर्च फैलो श्री मनीष कुमार एवं श्री रवीश कुमार के द्वारा जल के नमूने एकत्र कर विश्लेषण क्षेत्रीय कार्यालय की प्रयोगशाला में जाँचने हेतु भेजा गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड उ० प्र० के द्वारा आगे भी इसी तरह नदियों की स्वच्छता हेतु अभियान चलाया जायेगा।
उपजिलाधिकारी ने समस्याएं सुनी
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशों के क्रम में उपजिलाधिकारी खतौली इन्द्रकान्त द्विवेदी द्वारा आज तहसील खतौली स्थित अपने कक्ष में जनता दर्शन में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुन कर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस अवसर सहित जनता दर्शन में आये आम जन उपस्थित रहे।
सम्मान समारोह का आयोजन
मुज़फ्फरनगर। मानव सेवा पर कार्य कर रही अखिल भारतीय विश्वकर्मा युवा शक्ति दल र्ट्स्ट द्वारा संस्था को दो वर्ष सफलता पूर्वक पूर्ण होने पर किया सम्मान समारोह का आयोजन।
इंद्रा कालोनी स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर धर्मशाला में आयोजित अखिल भारतीय विश्वकर्मा युवा शक्ति दल र्ट्स्ट द्वारा आयोजित सम्मान समारोह की अध्यक्षता कैलाश चन्द धीमान व संचालन संजय धीमान ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरदार बलजीत सिंह डीपीएम स्वच्छ भारत मिशन मुज़फ्फरनगर व विशिष्ठ अतिथि सरदार बलविंदर सिंह सल एवम ओमप्रकाश धीमान समाजसेवी रहे। कार्यक्रम में र्ट्स्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय धीमान ने संस्था द्वारा किये गए जनहित व पशु, पक्षियों,बेसहारा जानवरो के प्रति जनमानस व संस्था के सहयोग से किये गए कार्य की विस्तृत जानकारी देकर संस्था द्वारा संस्था के सदस्यों/पदाधिकारियो जिन्होंने कोरोना वैश्विक महामारी में अपनी व परिवार की जान की परवाह किये बगैर कोई भी भूखा न सोये को भोजन व बेसहारा पशुओ को हरा चारा पक्षियों के लिए दाना पानी एवम जनपद व देहात में बड़ी संख्या में मास्क व टोपी अपने संस्थान के नीलम बुटीक के सहयोग से निःशुल्क वितरण कर जनमानस की जान की सुरक्षा कर बड़ी व जिम्मेदार भारतीय नागरिक होने की जिम्मेदारी निभाई उनको सम्मान पत्र देकर व फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
वही संस्था के सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि,विशिष्ठ अतिथियों का बैज लगाकर फूल माला व शॉल ओढ़ाकर सम्मान पत्र देते हुए संस्था द्वारा सम्मानित करते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजय धीमान,मंजू धीमान,गौरव धीमान,नीलम धीमान,सुमन धीमान ,राधा धीमान,सरदार बलजीत सिंह,सरदार बलजीत सिंह,ओमप्रकाश धीमान,संदीप धीमान, कैलाश धीमान,मोहित धीमान, वीरेंद्र धीमान, संदीप धीमान मास्टर जी, कैलाश, पवन, प्रदीप धीमान फोरमेन, सतवीर धीमान,अनोज धीमान, सत्यप्रकाश धीमान,नीटू धीमान, महेंद्र धीमान, गंगेश चौधरी,सुनील धीमान आदि बडी संख्या में गणमान्य साथी मौजूद रहे।
नवागंतुक शहर कोतवाल अनंत देव मिश्रा का स्वागत किया
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल व नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी के नेतृत्व में पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा नवागंतुक शहर कोतवाल अनंत देव मिश्रा से शिष्टाचार भेंट की गई व उनक माल्यार्पण कर स्वागत किया गया,इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल द्वारा कहां की आज व्यापार संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों द्वारा नवागंतुक शहर कोतवाल अनंत देव मिश्रा का स्वागत किया जा रहा है व हम उनसे आगामी त्योहारों को देखते हुए बाजारों में अतिरिक्त सुरक्षा व नगर छेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग करते हैं व अभी हाल ही में नगर छेत्र में व्यापारियों के यहां हुई चोरी की घटना के जल्द खुलासे की मांग करते हैं इस दौरान शहर कोतवाल साहब को नगर क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं से भी उनके द्वारा अवगत कराया गया,कोतवाल साहब द्वारा व्यापारियों को पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया गया। इसके पश्चात प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल व नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी के नेतृत्व में पदाधिकारियों द्वारा नव आगंतुक शामली चौकी स्टैंड प्रभारी जोगिंदर पाल सिंह से भी भेंट कर उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया एवं उनसे क्षेत्र से संबंधित व्यापारियों की प्रमुख समस्याओं के बारे में चर्चा की गई जिस पर उनके द्वारा व्यापारियों की समस्याओं को हर संभव हल करने का आश्वासन दिया गया,इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ महामंत्री सरदार बलविंदर सिंह,जिला महामंत्री प्रवीन जैन,भूरा कुरेशी,पवन वर्मा,सभासद प्रवीन पीटर,सभासद अमित बॉबी,तरुण मित्तल,भीम बालियान,मुकेश गुप्ता,कार्तिक गोयल,शिवकुमार सिंहल,संजीव अग्रवाल,वासु गोयल,सुनील वर्मा,चंदन गुप्ता,गौरव जैन,पवन अग्रवाल आदि उपस्थित रहे
जिला युवा कार्यकारणी का गठन
मुजफ्फरनगर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की एक सभा मिठाई आर्ट रेस्टोरेंट गांधी चालेली में आहूत की गयी। जिसमे नवनियुक्त जिला युवा कार्यकारणी का शपथग्रहण कराया गय एवं नवनियुक्त युवाओं को उनके पदभार एवं प्रमाण पत्र सौंपे गये। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश वरिष्ठ संगठन मंत्री अशोक बाठला ने व संचालन सरदार सतनाम सिंह हँसपाल, धर्मेन्द्र सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश मन्त्री दीपक वर्मा एवं अशोक बाठला प्रदेश वरिष्ठ संगठन अन्ती जीने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ कराया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश संरक्षक मंत्री पवन सिंघल, प्रदेश उपाध्याय धर्मेन्द्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ बाठला, युवा जिलाध्यक्ष गुरजीत सिंह सिडाना, युवा जिला महामंत्री प्रशांत जैन, इद्र खुराना, केशव, शोभित तायल, विपुल धमीजा, दिनेश, विशाल चौधरी आदि को प्रमाण पत्र दिये गये। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष गोपाल मित्तल, जिला महामन्त्री दीपक नारंग, नगर अध्यक्ष प्रमोद टांक, नगर महामन्त्री सरदार सतनाम सिंह हंसपाल, जिला कोषाधान रविंद्र गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अनिल विक्की, जिलामन्त्री रमेश कपूर, उपाध्यक्ष रविंद्र जैन, मंत्री रूपेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष विष्णु, धर्मेन्द्र सिंह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आदि मौजूद रहे।
छात्राओं ने गीत-संगीत से भारतीय संस्कृति की छटा बिखेरी
मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद् संकल्प शाखा की ओर से गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया। भव्य संस्कृति माह समापन पर छात्राओं ने गीत-संगीत से भारतीय संस्कृति की छटा बिखेरी। सभी ने पर्यावरण और पक्षियों को बचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, संगठन के मंत्री स्वामी अरुण मिश्रा व अनुराग दुबली ने भारत माता और स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। राज्यमंत्री ने भारत सरकार की ओर से सनातन संस्कृति के उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यो पर प्रकाश डाला। भारत विकास परिषद के पांच सूत्रों में समर्पण को जीवन का अभिन्न अंग बताया। कहा कि गोमाता की सभी को सेवा करनी चाहिए। शाखा सचिव अश्वनी वर्मा ने वर्ष २०२१ एवं संस्कृति माह मे किए गए कार्यो की रिपोर्ट प्रस्तुत की। साल में किए गए जनहित के कार्यो को बताया। कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाली छात्राओं समेत डा. अनुभव सिगल, डा. प्रदीप कुमार, डा. विकास कुमार, डा. केजी अरोरा, स्टेशन अधीक्षक विपिन त्यागी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इनके साथ ही गुरु महिमा को सर्वोपरि रखते शिक्षिका सीमा गोयल समेत हरि ओम सहस्त्रबुद्धे, वीएस वर्मा को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में विष्णु अग्रवाल का विशेष योगदान रहा। इस दौरान सुभाष चंद गुप्ता, डा. अजय गर्ग, लोकेश चंद्रा, कमल गोयल, सुमन पालीवाल, बृजबाला गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, रेनू गुप्ता व अश्विनी वर्मा आदि मौजूद रहे।
कवाल में श्रीराम बरात निकाली
मुजफ्फरनगर। जानसठ कस्बे व गांव कवाल में श्रीराम बरात निकाली गई। बरात का श्रद्धालुओं ने जगह-जगह स्वागत किया। इस दौरान लोग भावविभोर होकर श्रीराम बरात में थिरकते नजर आए। कस्बे की आदर्श रामलीला में की शाम श्रीराम बरात निकाली गई। श्रीराम बरात हुसैनपुरा के रामलीला स्टेज से शुरू होकर मुख्य बाजार से होती हुई वहीं पर आकर समाप्त हुई। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राकेश पाल ने बताया कि इस बार आदर्श रामलीला में रामलीला का प्रदर्शन पर्दे पर किया जा रहा है, जिसमें रविवार की रात सीता स्वयंवर का आयोजन किया गया। को श्रीराम बरात का शुभारंभ चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना ने किया। श्रीराम बरात में सुंदर झांकियों को श्रद्धालुओं ने बहुत सराहा। इस दौरान ब्रिजेश रस्तौगी, टीटू, कपिल कंसल, गौरव भटनागर व गोपाल कंसल आदि मौजूद रहे।
युवा उत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
मुजफ्फरनगर। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग अधिकारी ने बताया कि जनपद के तत्वाधान में एक दिवसीय जनपद स्तरीय युवा उत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन डी० ए० वी० (पी० जी०) कालेज मुजफ्फरनगर के ओडोटोरियम हाल में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि डॉ० वीरपाल निर्वाल (अध्यक्ष जिला पंचायत मुजफ्फरनगर), सत्यवीर (उपाध्यक्ष) , माँगेराम (जिला अध्यक्ष युवक समिति) वैभव त्यागी (भाजपा जिला मंत्री) विशाल कुमार (जला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी मुजफ्फरनगर) द्वारा माता सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर एवं माता सरस्तवी को माला पहनाकर कार्यक्रम का उदघाटन किया गया। एवं विभाग द्वारा युवाओं में सांस्कृतिक विधाओं परम्परागत लोक सांस्कृतियों के प्रति अभिरूचि उत्पन्न करने, युवा कलाकारों को बदलते परिवेश के सन्दर्भ में तैयार करना, सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराने के लिये विभाग एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आयी हुई टीमों का प्रोत्साहन एवं आर्शीवचन दिए। कार्यक्रम में मंच संचालक ममता रानी जी०आई०सी० प्रवक्ता द्वारा किया गया। निर्णायक मण्डल में शैली रंजन (वैदिक पुत्री इण्टर कालेज ), डा० सुनीता शर्मा ( डी०ए० वी०) ( पी० जी०कालेज ) एवं एकता ( प्रा०वि० गर्बी बालक) द्वारा किया गया वैष्णवी (जानसठ) द्वारा एकल गीत ( दुनिया वालों मुझे बताओ बेटी क्या संतान नही) काफी सराहा गया लोकगीत में वैदिक पुत्रि इन्टर कालेज मु०नगर ,एकांकी में लोकनृत्य में सुखदेव राजकीय इन्टर कालेज मोरना, लोकनृत्य में राजकीय इन्टर कालेज मु०नगर सराहे गये । कार्यक्रम में समस्त क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी कुँ० प्रिया चौधरी क्षे० यु० क० अधिकारी ऋषिपाल सुधा रानी व प्रभारी सांस्कृतिक कार्यक्रम सन्नी वर्मा आदि का सहयोग रहा। पुरस्कार वितरण डॉ० शशि शर्मा (प्राचार्य डी०ए०वी०( पी०जी० ) कालेज मुजफ्फरनगर ) के द्वारा किया गया।
आरोपियों के खिलाफ कडी कार्यवाही की मांग
मुजफ्फरनगर। क्रांति सेना के सैकडों कार्यकर्ताओं ने शुक्रताल स्थित गोडियामठ के स्वामी भक्ति भूषण जी महाराज का उत्पीडन कर करने का आरोप लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कडी कार्यवाही की मांग की। इस दौरान क्रांति सेना पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एसपी क्राइम को अपीन मांगों के संबंधित एक ज्ञापन सौंपां क्रांति सेना के मंडल अध्यक्ष, पूर्व जिला प्रभारी शरद कपूर, नगर अध्यक्ष लोकेश सैनी आदि ने आरोप लगाते हुए बताया कि दस माह पूर्व कुछ सफेदपोशों द्वारा एक षडयंत्र के तहत गोडिया मठ के संचालक को जेल भिजवा दिया गया था जिसमें उक्त संचालन लगभग 8-10 महीने जल में बंद रहे। आरोप है कि इस दौरान मठ से लाखों की नकदी व जेवरात साफ हो गये। मठ संचालक द्वारा एफआईआर भा दर्ज कराने के बाद उनके खिलाफ कार्यवाही नहीं हो रही हैं इस दौरान देवेंद्र चौहान, राजेश कश्यप, आनंद प्रकाश गोयल, शैलेंद्र शर्मा, आशीष, शक्ति सिंह, विकास गोयल, जानी कश्यप, सुनील प्रजापति, राजन वर्मा, अर्जुन गोस्वामी, कुलदीप सूर्यवंशी, शैंकी वर्मा, जंगी वाल्मीकि, गोल्डी वर्मा, नितिन कश्यप, सौरभ राय, आकाश कश्यप, सचिव कश्यप, सुनील सैनी, मनीष कश्यप, प्रदीप आदि मौजूद रहे।
दिन दहाडे चोरी का आरोपी कैमरे में कैद
मुजफ्फरनगर। कस्बे के बाजार में गारमेन्ट की दुकान में घुसकर चोर 24 हजार रूपये की नगदी व 12 जींस पेंट चुरा ले गया। मोहल्ला नूरनगरीयान निवासी शाहनवाज कस्बे के मुख्य बाजार में दुकान करता है।
सवां बजे के लगभग दुकानदार नमाज पढने गया था। इसी बीच आधा शटर नीचे था। इसी बीच चोर ने दुकान में घुसकर घटना को अंजाम दिया। चोर नगर पंचायत के कैमरों में भी कैद हो गया। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी के बारे में जानकारी कर तलाश के प्रयास जारी है।
तमंचा बरामदगी का वीडियो वायरल
मुजफ्फरनगर। झबरपुर गांव में दो पक्षों के विवाद में सिपाही द्वारा तमंचा छीनने का वीडियो वायरल हुआ है। आरोप है कि उक्त तमंचे से फायरिंग की गई थी।
गांव में रात में बाइक से टक्कर को लेकर दो पक्ष भिड गए। आरोप है कि इस दौरान एक युवक ने तमंचे से फायरिंग की। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने उक्त तमंचा कब्जे में लिया गया। हालांकि दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे पक्ष का तमंचा होने का पुलिस के समक्ष आरोप लगा रहे थे। कोतवाल विनोद कुमार सिंह का कहना है कि मामले में जांच कराई जा रही है। दोषी व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही होगी।

