Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल में धूमधाम से हाउस ऑथ सेरेमनी संपन्न

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) हाउस ऑथ सेरेमनी धूमधाम से संपन्न -हेड ब्वॉय,हेड गर्ल, डिप्यूटी हेड ब्वॉय , डिप्यूटी हेड गर्ल,स्पोर्ट्स कैप्टन ,एवं हेड हाउस कैप्टन के तौर पर शपथ दिलाई गई।

हेड ब्वॉय लक्ष्य धीमान,हेड गर्ल रमनप्रीत कौर व डिप्यूटी हेड ब्वॉय सिद्धांत जैन, डिप्टी हेड गर्ल विदुषी भारद्वाज एवं स्पोर्ट्स कैप्टन वंश और स्पोर्ट्स कैप्टन गर्ल कनिका रूहेला, हेड हाउस हाउस कैप्टन आन्या गर्ग को नियुक्त किया गया। कक्षा १ से लेकर कक्षा ८ तक के विद्यार्थियों को चार हाउस में विभाजित किया गया

भाभा हाउस, बोस हाउस ,रमन हाउस, कलाम हाउस । हेडमिस्ट्रेस श्रीमती ममता चौहान जी ने चयनित बच्चों को बैज लगाकर उन्हें उनके दायित्वों के प्रति शपथ दिलाई। यह शपथ ग्रहण परंपरागत रुप से विद्यालय के बैंड की धुन पर संपन्न हुआ ।शपथ ग्रहण के पश्चात औपचारिक रूप से हाउस गतिविधियां संपन्न हुई।

मंच का संचालन विद्यालय की काउंसलर कुमारी नीतिका अरोरा एवं योगेंद्र गौतम जी के द्वारा किया गया ।बैंड तैयार कराने में रवीश मिश्रा जी का पूर्ण योगदान रहा। शपथ ग्रहण समारोह को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में शिक्षक व शिक्षिकाओं का पूर्ण सहयोग रहा।

 

स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनायाMuzaffarnagar
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर अमेटी द्वारा आज ११वे स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर प्रतिदिन जल सेवा का शुभारंभ विधिवत रूप से शहर हनुमान चौक स्थित कुंदनपुरा,शामली रोड पर किया गया मुख्य अतिथि प्रांतीय मार्गदर्शक परम कीर्ति शरण अग्रवाल का सानिध्य प्राप्त हुआ।

गरिमामय उपस्तिथि पूर्व सदस्य,वाणिज्यकर समिति उत्तर प्रदेश सरकार कृष्ण गोपाल मित्तल व प्रांतीय चेयरमैन अमित तायल की रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों का माल्यार्पण कर किया गया।उपस्थित सभी अतिथियों ने प्रतिदिन जल सेवा के लिए अमेटी शाखा की भू भू प्रशंसा की तथा कहा की इस तन झुलसती गर्मी मे पानी पिलाना बहुत ही उत्कृष्ट सेवा कार्य होता है इसके लिए अमेटी परिवार बधाई का पात्र है।

कार्यक्रम का सफल संचालन सचिव अभिलक्ष मित्तल द्वारा किया गया। कार्यक्रम उपरांत सभी को जलपान करा आभार प्रकट किया गया।जलसेवा के दौरान शाखा के अध्यक्ष अतुल अग्रवाल,कोषाध्यक्ष मितिन मित्तल,सुनील गुप्ता,उमंग गोयल, शलभ गर्ग,उदय गर्ग,सौ मित्तल,मनोज गोयल,अंशुल जैन,नितिन गोयल,अनुज गर्ग का सहयोग रहा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21242 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 5 =