Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की जनपद इकाई द्वारा अभिनंदन समारोह हुआ आयोजित

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जिला परिषद एसोसिएशन के चेयरमैन प्रमोद मित्तल को आज स्थानीय मीनाक्षी टॉकीज के निकट स्थित कोल्ड स्टोरेज कंपाउंड में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की जनपद इकाई द्वारा नागरिक अभिनंदन कर सम्मानित किया गया

ज्ञातव्य हो के अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने प्रमोद मित्तल द्वारा संस्था को दिए गए श्रम निष्ठा और कर्तव्य परायणता को दृष्टिगत रखते हुए अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का राष्ट्रीय संगठन मंत्री मनोनीत किया है

नगर व जनपद के अग्रवाल समाज के विकास में प्रमोद मित्तल जी की अहम भूमिका के प्रति अपना विश्वास प्रकट करते हुए संस्था के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न इस स्वागत सत्कार एवं सम्मान कार्यक्रम में संस्थागत लोगों ने नवनियुक्त राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रमोद मित्तल को पुष्पहार भेंट कर शॉल ओढ़ाकर तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अपने सकारात्मक विचार प्रकट कर उन्हें करतल ध्वनि से सम्मानित किया 

यह आशा प्रकट की कि प्रमोद मित्तल जी के कुशल नेतृत्व में संगठन मजबूत बनेगा. अपने वक्तव्य में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल ने प्रमोद मित्तल जी की मेरे साथ सेवाओं की प्रशंसा की इस सम्मान समारोह में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के जिला अध्यक्ष विनोद सिंघल जिला महामंत्री अंकुर गर्ग, सत्य प्रकाश रेशों इंजीनियर लोकेश चंद्रा टोनी बिंदल अरुण गोयल अशोक बंसल बीएम गुप्ता एल के मित्तल प्रोफेसर आरके गर्ग महेश गर्ग सोहन गर्ग प्रदीप गोयल रामकुमार तायल शिव कुमार सिंघल पंकज बंसल सहित समाज के गणमान्य जन उपस्थित रहे

नवनिर्वाचित संगठन मंत्री के रूप में बोलते हुए प्रमोद मित्तल ने बताया कि पहले भी प्रदेश महामंत्री के रूप में समाज को सेवाएं दे चुके हैं और अब राष्ट्रीय संगठन मंत्री के दायित्व को भी उसी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21485 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × two =