Muzaffarnagar News: शामली रोड स्थित सत्संग भवन मे मना गुरू पुर्णिमा पर्व
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शहर के शामली रोड स्थित धार्मिक संस्था सत्संग भवन मे आज गुरू पुर्णिमा के पावन अवसर पर गुरूजनो का सम्मान एवं पूजा अर्चना की गई। कार्यक्रम की श्रृंखला मे प्रातः काल गुरूजी को वस्त्र भेंट कर पूजा अर्चना की गई और संतो का पूजन किया गया।
जिसके पश्चात सत्संग भवन ट्रस्ट की और से दोपहर के वक्त एक विशाल भण्डारे का आयोजन हुआ। जिसमें सैंकडो भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर कथा व्यास गणेश मिश्रा व आचार्य सुमन जी का सम्मान किया गया। इसके अतिरिक्त अनेक संतो का पूजन कर उन्हे अंग वस्त्र,फल,फूल आदि सामग्री भेंट की गई।
समस्त पूजन कार्य आचार्य प्रवेश एवं सिद्धपीठ वाले गुरूजी पं.संजय कुमार ने सम्पन्न कराया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता दण्डी स्वामी पुरूषोत्तम महाराज ने की व संचालन श्यामलाल बंसल दाल वालो ने किया।
कार्यक्रम मे त्रिलोक चन्द गुप्ता,शिव कुमार सिंघल, अजय गोयल सीमेन्ट वाले,मास्टर तारा चन्द,संदीप वत्स पंडित जी,सुभाष चन्द अग्रवल शिक्षा विभाग वाले, विजय सिंधी, आशुतोष बंसल, विश्वदीप गोयल बिटटू, आचार्य सीताराम शर्मा, होतीलाल शर्मा एड. आदि की उपस्थिती उल्लेखनीय रही। उल्लेखनीय है कि सत्संग भवन मे प्रत्येक वर्ष गुरू पुर्णिमा का पर्व बडे ही धूमधाम के साथ आयोजित किया जाता रहा है।

