Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: थाना छपार में किसानों और आम जन का उत्पीडन, भाकियू तोमर करेगा धरना प्रदर्शन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर /छपार। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के सदर ब्लांक अध्यक्ष निखिल चौधरी ने गांव दतियाना में अपने आवास पर मिटिग कि गयी सभा में मौजूद किसानों ने बताया है कि थाना छपार में किसानों और आम जन का उत्पीडन किया जा रहा है और बिना पैसे कोई काम नहीं हो रहा है और केवल पैसे कि तर्ज पर काम हो रहा है

पैसे के बल पर धारा बढ़ाए और घटायी जा रही है किसानों कि कोई भी सुनवाई भी किसी भी तरीके से नहीं हो रही और क्रोश केस का खेल बड़े पैमाने चल रहा है जिसके चलते पीड़ित को इंसाफ नहीं मिल पा रहा है और पुलिस दोनों पक्षों से क्रॉस केस कर मोटी रकम वसूलने काम कर रही है जिसके चलते क्षेत्र में भारी रोष है और फर्जी मुकदमे दर्ज करने में भी छपार पुलिस बिल्कुल भी पीछे नहीं हट रही है

सदर ब्लाक अध्यक्ष निखिल चौधरी ने कहा किसान और आमजन का शोषण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ११ जनवरी को संगठन छपार थाने पर अनिश्चितकालीन कालीन धरना करेगा

उन्होंने संगठन के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को से आह्नन किया है कि सभी अपनी रिजाई और गद्दे और भट्टी और खाने का सामान लेकर थाने में पहुंचे जब तक किसानो कि समस्याओ का निस्तारण नहीं होगा तब तक धरना प्रदर्शन चलता रहैगा इस मौक़े जितेन्द्र चौधरी सुनील चौधरी नरेन्द्र चौधरी सदाम जमीर हसीर रियासत आदि लोग मौजूद रहै।।

 

वार्षिकोत्सव कोविड प्रोटोकोल के साथ मनायाNews
मुजफ्फरनगर। कचहरी रोड स्थित होटल में पैथोलाजी लैब ओनर एंड टेक्नोलाजी वेलफेयर एसोसिएशन का तीसरा वार्षिकोत्सव मनाया गया, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध रूप से चल रही फर्जी पैथोलाजी लैब पर अंकुश लगाने की मांग उठी।

वहीं जिलेभर से आए लैब संचालकों को कोरोना योद्धा के रूप में सम्मानित किया गया। इसके साथ ही कोविड के नियमों का पालन करते हुए दायित्व निर्वहन का संकल्प लिया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि डा. वसीम अंसारी ने कहा कि जिले के सभी लैब संचालक अपना रजिस्ट्रेशन कराने के साथ ही लैब में डिप्लोमाधारीकर्मियों की ही नियुक्ति करें। सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि नर्सिग कॉलेज आफ मुजफ्फरनगर की प्रधानाचार्या एनएफ चनु ने कहा कि कोरोना संक्रमण फिर से बढ़ रहा है

ऐसे में संक्रमण से बचाव को लेकर सतर्क हो जाएं। पैथोलाजी लैब ओनर एंड टेक्नालाजी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश कौशिक ने कहा कि जिले में अवैध रूप से संचालित फर्जी पैथोलाजी लैब पर प्रशासन को अंकुश लगाना चाहिए। सम्मेलन को डा. लोकेंद्र बालियान, डा. तालिब व संरक्षक डा. प्रमोद उपाध्याय ने भी संबोधित किया। सम्मेलन में डा. तालिब गौर, प्रशांत शर्मा, शाहनवाज, अब्दुल हक अंसारी, संजीव कुमार, राकेश, यूनुस, मुकेश, ब्रजवीर व अमित आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 2 =