Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: सर्विस रिवाल्वर से खुद को हैड कांस्टेबल ने मारी गोली

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिले के शाहपुर थाने की कस्बा चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार बुधवार देर रात साथी सिपाही रिंकू के साथ बसी रोड पर बुलेट बाइक से गश्त कर रहे थे।

बुलेट रिंकू चला रहे थे, जबकि प्रदीप पीछे बैठे फोन पर पत्नी से बात कर रहे थे। अचानक उन्होंने सर्विस रिवाल्वर से खुद को पसलियों के पास गोली मार ली। घायल सिपाही को जिला अस्घ्पताल में भर्ती कराया गया।

आवाज सुनकर रिंकू रुके तो लहूलुहान प्रदीप बुलेट बाइक से गिर गए। सिपाही ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। आनन-फानन में घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर एसएसपी अभिषेक यादव और अन्य अफसर भी पहुंच गए थे।

चिकित्सकों का कहना है कि घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है। अफसरों ने बताया कि वह बुलंदशहर के रहने वाले हैं।पत्नी की मुंबई में तैनाती-आर्मी से रिटायर्ड होने के बाद २००६ में पुलिस में भर्ती हुए थे। उनकी पत्नी सीआइएसएफ में दारोगा हैं, जिनकी तैनाती मुंबई में है।

घटना के वक्त वह पत्नी से ही बात कर रहे थे। करीब दो घंटे से बातचीत चल रही थी। उनमें किसी बात पर विवाद हुआ और फिर प्रदीप ने गोली मार ली। स्वजन को भी सूचना दे दी गई है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21267 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + 5 =