Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: कुख्यात माफिया सुशील उर्फ मूंछ की ४.५ करोड की अचल संपत्ति  कुर्क

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश शासन द्वारा पेशेवर माफियाओं के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मुजफ्फरनगर पुलिस प्रशासन द्वारा सुशील उर्फ मूंछ के विरूद्ध की गयी कार्यवाही, हत्या के अभियोग में फरार होने पर माननीय न्यायालय द्वारा दिये गये थे कुर्की के आदेश।
अवगत कराना है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु गैंगस्टर अपराधियों के विरूद्ध निरंतर कठोर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत व उप जिलाधिकारी खतौली श्रीमती अपूर्वा यादव के नेतृत्व में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा ग्राम मथेडी, थानाक्षेत्र रतनपुरी में अभियुक्त सुशील उर्फ मूंछ की अचल संपत्तियों की कुर्की की गयी।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी खतौली, तहसीलदार खतौली, प्रभारी निरीक्षक नई मण्डी, थानाध्यक्ष रतनपुरी, राजस्व विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे। आज दिनांक १३.०६.२०२४ को थाना नई मण्डी पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम मथेडी थाना रतनपुरी क्षेत्र में प्रदेश स्तर पर चिन्हित माफिया व कुख्यात गैंगस्टर अपराधी सुशील उर्फ मूंछ पुत्र चन्द्रपाल निवासी ग्राम मथेडी थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर की करीब ४.५ करोड रूपये(बाजार मूल्य) की सम्पत्ति को कुर्क किया गया है।
कुख्यात अपराधी सुशील उर्फ मूंछ थाना नई मण्डी पर पंजीकृत मु०अ०स०- १०९३ध्२०१७ धारा-३०२,१२०बी,३४ भादवि में वांछित था तथा माननीय न्यायालय ए०डी०जे०-५(स्पेशल गैंगस्टर कोर्ट) द्वारा उक्त अभियोग में निरंतर फरार होने व माननीय न्यायालय के समक्ष पेश न होने के कारण ०१ जून को अभियुक्त की चल-अचल सम्पत्ति को कुर्क करने के आदेश पारित किये गये थे।
माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर महोदय द्वारा कुर्की की कार्यवाही हेतु टीम गठित की गयी थी, गठित टीम द्वारा आज दिनांक १३ जून को थानाक्षेत्र रतनपुरी के ग्राम मथेडी में सुशील उर्फ मूंछ की ४.०४५० हैक्टेयर कृषि भूमि व २५४ वर्ग मीटर के ०१ प्लाट को कुर्क किया गया है।    अभियुक्त सुशील मूंछ द्वारा हत्या, रंगदारी, धोखाधडी-कूटरचना, फिरौती हेतु अपहरण, शराब तस्करी आदि जघन्य अपराध कर अवैध रूप से धन अर्जित कर चलध्अचल सम्पत्ति अर्जित की गयी थी। 
अभियुक्त के विरूद्ध अवैध रुप से शराब की तस्करी करने, हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, धोखाधडी, कूटरचना, रंगदारी, आयुद्ध अधिनियम, गुण्डा अधिनियम व गैंगस्टर अधिनियम जैसी संगीन धाराओं में विभिन्न जनपदों में ५० अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त थाना रतनपुरी का हिस्ट्रीशीटर (एचएस नं० १८ए) अपराधी है तथा प्रदेश स्तर पर पंजीकृत गैंग नं० आईएस-१९९ का गैंगलीडर है।
अभियुक्त सुशील उर्फ मूंछ व उसके सहयोगियों के विरुद्ध मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा पूर्व में गैंगस्टर एक्ट की १४(१) के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए अपराध के माध्यम से अर्जित की गयी करोडों रुपये की चल-अचल सम्पत्तियों को जब्त किया जा चुका है तथा आज दिनांक १३.०६.२०२४ को थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अभियुक्त की ४.५ करोड की अचल सम्पत्ति को कुर्क किया गया है।
कुर्क की गयी सम्पत्तियों में ४.०४५० हैक्टेयर कृषि भूमि (ग्राम मथेडी, थानाक्षेत्र रतनपुरी), ०१ प्लाट २५४ वर्ग मीटर (ग्राम मथेडी, थानाक्षेत्र रतनपुरी), उक्क्त सम्पत्तियों का बाजार मूल्य लगभग ४.५ करोड रुपये है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + 1 =