Muzaffarnagar News: भोले की भक्ति में दीवाना दिव्यांग गोमुख से हरियाणा चला
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एक ऐसा दिव्यांग कावड़ लेकर पहुंचा जो उत्तराखंड से यूपी तक सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है और जिसकी सराहना हर कोई कर रहे हैं चाहे वो जनप्रतिनिधि हो समाजसेवी हो या आम लोग सोशल मीडिया पर उसकी वीडियो व फोटो वायरल कर उसका उत्साह वर्धन कर रहे हैं
यह कावड़िया सोनीपत हरियाणा का रहने वाला है। दरअसल आपको बता दें सोनीपत हरियाणा का रहने वाला एक व्यक्ति जिसका नाम पवन कुमार है वह उत्तराखंड के गोमुख से जहां से मां गंगा प्रकट हो रही है वहां से जल भरकर हरियाणा अपने गांव सोनीपत की ओर जा रहा है। उल्लेखनीय है कि यह पवन एक हादसे में बुरी तरह जलकर घायल हो गया था
जिसके बाद डॉक्टरों ने एक टांग काट दी थी पवन कुमार बताते हैं कि मैं १४ साल से कावंड़ ला रहा हूं और टांग कटने के बाद ५ साल से लगातार कावड़ लेकर आ रहा हूं २ साल बाद कोरोना काल में कावंड़ नहीं चली थी लेकिन अब जैसे ही कावंड़ चली मैंने गोमुख से जल भरा था और सोनीपत हरियाणा अपने गांव कुंडली जाऊंगा
हमारे पूछने पर बताया कि मुझे नहीं पता कि मैं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हूं लेकिन मेरे गांव से किसी का फोन आया था जिसने मुझे बताया कि पवन तुम सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहे हो और लोग तुम्हारी सराहना कर रहे हैं मैं बस इतना ही कहना चाहूंगा कि आदमी को परिस्थितियों से नहीं हारना चाहिए और मैं यह जो कर रहा हूं देश के लिए कावंड़ ला रहा हूं
मैं चाहता हूं मेरा देश सुरक्षित रहे समर्थ रहे और क्या पता भोले बाबा के आशीर्वाद से मैं आज वायरल हो रहा हूं और लोग मेरी सराहना कर रहे हैं जब हम उनसे पूछा कि आपको आने जाने में कोई दिक्कत तो नहीं होती उन्होंने कहा मुझे कोई दिक्कत नहीं होती मैं सक्षम हूं समर्थ हूं भले ही मेरी एक टांग कट गई हो
लेकिन मेरे अंदर जज्बा है और कुछ करने का इरादा है मैं लगातार ५ साल से टांग कटने के बाद भी गंगाजल ला रहा हूं देर रात पवन कुमार ने मुजफ्फरनगर के एक हिंदू संगठन के शिविर में विश्राम किया था और सुबह दिन निकलते ही वह अपने गंतव्य की ओर हाथ मे भारत की शान तिरंगा लेकर चल पड़े।

