Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News-सबूतों के अभाव में पूर्व विधायक उमेश मलिक समेत सभी 16 आरोपी कोर्ट ने किए बरी

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) करीब १७ साल पहले सिखेड़ा थाना इलाके की अलनूर मीट प्लांट पर हंगामे और तोड़फोड़ के मामले में मंगलवार को पूर्व विधायक समेत १६ आरोपी कोर्ट में पेश हुए। आज एडीजे तृतीय गोपाल उपाध्याय की अदालत मे हुई सुनवाई के दौरान सबूत के अभाव मे सभी 16 आरोरी कोर्ट ने बरी किये।

अदालत ने सबूतों के अभाव में पूर्व विधायक उमेश मलिक समेत सभी १६ आरोपियों को बरी कर दिया हैं। मामले की सुनवाई विशेष एमपी/एमएलए कोर्ट में हुई।
दरअसल जानसठ रोड स्थित अलनूर मीट में वर्ष २००६ में मारपीट एवं तोड़फोड़ एवं हंगामा हुआ था।

सिखेड़ा पुलिस ने इस मामले में पूर्व विधायक उमेश मलिक, स्वामी यज्ञमुनि, आरएसएस नेता ओमकार, ललित मोहन, संजय अग्रवाल, राजीव मित्तल, ललित पांचाल, रामानुज दुबे, राजेश गोयल, राजू धीमान, राजेश्वर आर्य, सरोज पाल, अनिल कुमार, धर्मेंद्र तोमर, शरद कपूर, नरेंद्र पंवार, संजीव कौशिक, पुनीत गुलाठी, रावेंद्र और मोहन बाबा को आरोपी बनाया था। इस मामले की सुनवाई विशेष एमपीएमएलए कोर्ट नंबर ३ के न्यायाधीश गोपाल उपाध्याय की कोर्ट में हुई।

बता दें कि सोमवार को इस मामले में फैसला सुनाया जाना था, लेकिन कोर्ट में नो वर्क होने के कारण सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद मंगलवार को पूर्व विधायक उमेश मलिक समेत सभी १६ आरोपी कोर्ट में पेश हुए। मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने सबूतों के अभाव में सभी आरोपियों को बरी कर दिया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21352 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − 1 =