Muzaffarnagar News: हनुमान के वेश में ढाई फिट का भोला लाया कांवड
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) हनुमान के वेश में कांवड़ लेकर चल रहा ढाई फिट का कांवड़िया सभी के आकर्षण का केन्द्र बन गया। जिसने भी इस नन्हे कावड़ यात्री की भक्ति देखी वह कायल हो गया। बजरंगबली का वेश धारण किये नोएडा का रवि हनुमान का भक्त है, लेकिन महादेव के प्रति उसके मन में अपार श्रद्धा है।
नन्हे हनुमान ने भोले को प्रसन्न करने के लिए कांवड़ उठाई है और हरिद्वार से ही नाचते गाते आगे बढ रहा है। देर रात मुजफ्फरनगर पहुंचने पर ढाई फिट के हनुमान का स्वागत किया गया। नोएडा का यह भोला शनिवार सुबह विदा हुआ।
भोले से विश्व शांति की कामना कर उठाई कांवड़-हरिद्वार से कांवड़ लेकर आए नोएडा के नितिन शर्मा ने बताया कि वह आठ साथियों के साथ हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहे हैं। बताया कि ढाई फिट का नन्हा हनुमान रवि उनके ग्रुप में शामिल हैं। नीतिन ने बताया कि उनका ग्रुप विश्व शांति की कामना मन में लेकर भोले की कांवड़ उठाकर ला रहा है।
बताया कि हनुमान के वेश में ढाई फिट के रवि महादेव को प्रसन्न करना चाहते हैं। ताकि देश और संपूर्ण विश्व में शांति और भाईचारा कायम रहे।
नन्हे हनुमान ने छठी बार उठाई भोले की कांवड़-नितिन शर्मा ने बताया कि उनके ग्रुप में शामिल ढाई फिट के रवि ने छठी बार कांवड़ उठाई है।
बताया कि वह हनुमान का वेष धारण किये रवि भोले का भी अनंत भक्त है। वह हनुमान की तरह संकटमोचक बनना चाहता है, लेकिन महादेव को प्रसन्न करने का कोई मौका भी गंवाना नहीं चाहता।

