Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: टायलेट ब्लॉक का रोटरी क्लब द्वारा किया लोकार्पण

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिडटाउन के सचिव कौशल कृष्ण ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिडटाउन द्वारा ग्लोबल ग्रांट १५२४२६८ के अंतर्गत एक टॉयलेट ब्लॉक का लोकार्पण स्वामी कल्याणदेव कन्या डिग्री कॉलेज बाबरी, शामली में किया गया।

जिसके मुख्य अतिथि रो राजीव सिंघल जी मंडलाध्यक्ष २०२१-२२ है । डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो राजीव सिंघल जी ने क्लब के कार्यों की सराहना की ढ्ढ क्लब अध्यक्ष राकेश राठी ने बताया की रोटरी क्लब मुजफरनगर मिडटाउन समाज के क्षेत्र में ऐसे भी कार्य करता रहेगा

चीफ एसिस्टेंट गर्वनर रो सुनील अग्रवाल ने बताया की क्लब आगे भी स्कूलों में ऐसे कार्य करता रहेगा । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त रोटरी क्लब मिडटाउन परिवार रहा है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग कॉलेज प्रिंसिपल श्री देवेंद्र कुमार और प्रबंधक कृष्णपाल शास्त्री और विद्यालय के समस्त स्टाफ और बच्चों का रहा। क्लब सचिव रो कौशल कृष्ण ने आने वाले सभी रोटेरियन साथियो का आभार व्यक्त किया।

 

डीएम ने किया समस्याओं को निस्तारित

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी द्वारा जनता दर्शन में जन समस्याओं का निस्तारण किया गया। मुजफ्फरनगर कलैक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यलय में जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई के अंतर्गत फरयादियों की समस्याओं को सुना गया।

जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, कृषि,राशन, जलभराव आदि से सम्बंधित शिकायते प्राप्त हुई। जिनके निस्तारण हेतु जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारीयों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये।

जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये गये कि सम्बन्धित शिकायतो का निस्तारण त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 14 =