Muzaffarnagar News: रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिडटाउन द्वारा टायलेट ब्लॉक का किया लोकार्पण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिडटाउन द्वारा ग्लोबल ग्रांट १५२४२६८ के अंतर्गत एक टॉयलेट ब्लॉक का लोकार्पण स्वामी कल्याण देव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भिक्की , भंडूर में किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष डी. के. शर्मा मंडलाध्यक्ष २०२२-२३ रहे। कार्यक्रम का उदघाटन प्रमुख उद्योगपति और समाजसेवी रविंद्र सिंघल और गौरव स्वरुप ने किया।
क्लब अध्यक्ष रो अंकित मित्तल ने बताया की रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिडटाउन समाज के उत्थान के लिए क्षेत्र ऐसे कार्य करता रहेगा। इस शौचालय को बनाने में विशेष सहयोग रो सुनील अग्रवाल, रो उमेश कुमार गोयल, रो आकाश बंसल, इ नवनीत गोयल का रहा। प्रोजेक्ट चेयरमैन रो विपुल भटनागर ने बताया की क्लब आगे भी स्कूलों में ऐसे कार्य करता रहेगा।
इस कार्यक्रम में टीचर डे के उप्लक्षय में टीचरों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉलेज प्रिंसिपल श्रीमती शशि बाला व् अध्यापक अनीता रानी, विकास कुमार, सुरेंदर कुमार, अथर हसन व् बाबू करमवीर सिंह आदि व् समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा और सभी ने क्लब का धन्यवाद किया। क्लब सचिव रो सुशोभ बिंदल ने आने वाले सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

