Muzaffarnagar News: भारतीय दिव्यांग यूनियन ने सौंपा ज्ञापन
Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। भारतीय दिव्यांग यूनियन ने 11 सूत्रीय मांग पत्र को लेकर कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर ज्ञापन सौपा। जनपद के विभिन्न ब्लॉक से आए दिव्यांगो ने कचहरी मे धरना प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को सम्बोधित एक ज्ञापन सौपा।
जिसमे अवगत कराया कि जनपद के विभिन्न ब्लॉक से जो दिव्यांगजन प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आत है उन्हे जांच के लिए मेरठ भेजते है भारतीय दिव्यांग यूनियन ने इस सम्बन्ध मे 11 सूत्रिय मांग पत्र सौपा।
जिनमे मांग की गई कि मेरठ जांच अधिकारी टीम को सोमवार को मु.नगर मे ही बैठाने की व्यवस्था करें ताकि दिव्यांग साथियो को मेरठ अस्पताल ना जाना पडे। जिला अस्पताल मे जो डाक्टरो की टीम बैठती है वह 1 बजे से न बैठकर 11 बजे बैठें ताक दूर से आए हुए दिव्यांग जन समय से अपने घर पहुंच सकें।
जिस कार्यालय मे दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जाते है यहां पर रैंप बनवाये जाए। सभी दिव्यांगो के बी.पी.एल.कार्ड भी बनवाये जाए। उक्त कई मांगो को लेकर धरना दिया गया।
इस दौराना विरेन्द्र,फुरकान, हरेन्द्र सिह,बब्ललू कुमार, फिरोज खान, इकराम, मोबिन,मिन्टू कुमार,राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।

