संपादकीय विशेष

Muzaffarnagar: रक्षाबंधन का पर्व पर बहनों ने भाई के बाधी राखी- भाईयों ने भी बहनों को दिया उपहार

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar )भाई-बहन के अटूट रिश्ते और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व जनपद में धूमधाम के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाइयों पर राखी बांधी और मंगल तिलक किया। भाइयों ने भी बहनों को बदले में नेग के रूप में उपहार भेंट किए। बाजारों में सुबह से ही भारी भीड़ रही। मिठाई और गिफ्ट की दुकानों पर लाइन लगी रही।

रक्षाबंधन पर्व को लेकर प्रातः काल से ही बाजारों में चहल-पहल प्रारंभ हो गई। बहनों ने भाइयों की कलाइयों पर रक्षासूत्र बांधे और मंगल तिलक किया। भाइयों ने बहनों को नेग के रूप में पैसे और विभिन्न तरह के उपहार दिए। रक्षाबंधन को लेकर छोटे बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। रंग-बिरंगी राखियां और गिफ्ट के रूप में पसंद के खाने का सामान उनको अत्यधिक खुशी देने वाला रहा। सदर बाजार, भगत सिंह रोड, नई मंडी, चौड़ी गली, अंसारी रोड, एसडी मार्केट रोड बाजारों में राखियों की दुकानों पर भीड़ रही और सभी ने अपनी मन पसंद की राखियां खरीदी।

नेग के रूप में अपनी बहनों को भाइयों ने अच्छे और महंगे गिफ्ट भी दिए। बहनों के घर भाई फल भी लेकर पहुंचे. जिस कारण बाजार में फलों की ठेलियों और दुकानें पर काफी भीड़ रही। फलों में अनार, सेब, केला, आम, अमरूद लोगों की पसंद रहा।

दुकानों पर घेवर की खूब हुई ब्रिकी

बाजार में मिठाइयों में घेवर की सबसे ज्यादा ब्रिकी होने से मिठाई विक्रेताओं के चेहरे पर रौनक लौट आई। मांग ज्यादा होने के कारण हलवाइयों के घर से ताजी मिठाईयां बनकर आती रही। वहीं, छोटे बच्चों की पसंद में चॉकलेट सबसे पहले नंबर रही। नतीजतन दुकानों से काफी मात्रा में चॉकलेट खरीदी गई।

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- drsanjaykagarwal@gmail.com

Dr. S.K. Agarwal has 417 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × four =