Muzaffarnagar News: क्रांतिसेना की हिंदुत्ववादी व जनहित नीतियों से प्रभावित होकर सदस्यता अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) क्रांतिसेना अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा के निर्देश पर चले जा रहे सघन सदस्यता अभियान के तहत आज मंसूरपुर क्षेत्र के गावँ बोपाड़ा में आज क्रांतिसेना की हिंदुत्ववादी व जनहित नीतियों से प्रभावित होकर तीन दर्जन से अधिक युवाओ ने क्रांतिसेना की सदस्यता ग्रहण की।
पार्टी के महानगर अध्यक्ष देवेंद्र चौहान, युवा नगराध्यक्ष आशीष मिश्रा कार्यालय प्रभारी शेलेन्द्र शर्मा व युवा नगर उपाध्यक्ष सोनू कश्यप ने पटका पहनाकर सभी युवाओ को क्रांतिसेना की सदस्यता ग्रहण कराई
इस अवसर पर ब्रजपाल कश्यप को खतौली ब्लाक अध्यक्ष, जयवीर कश्यप बोपाड़ा ग्राम अध्यक्ष, अंकुर कश्यप ग्राम उपाध्यक्ष, राहुल कुमार युवा ग्राम अध्यक्ष, व सोनू कश्यप को युवा ग्राम उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया, क्रांतिसेना नेताओ ने कार्यक्रताओं से हिंदुत्व के साथ साथ जनहित से जुड़े मुद्दों पर कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर उपस्थित रहेरू- सुभाष उपाध्यक्ष, टीकम सिंह, गौरव कश्यप, दीपक कश्यप, धर्मवीर कश्यप, सीता राम कश्यप, प्रदीप कश्यप ,करण कश्यप, अरुण कश्यप, राजन कश्यप, रवि कश्यप ,जसवीर कश्यप, कपिल कश्यप ,कपिल कुमार, राहुल ओम कश्यप ,गोविंद, दुष्यंत, बुरा कश्यप आदि।
वैक्सीनेशन के प्रति किया जागरूक
खतौली।(Muzaffarnagar News) कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के लिए बच्चों को वैक्सीन लगाई जा रही है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग अभिभावकों को जागरूक कर रहा है, ताकि वैक्सीनेशन की रफ्तार को बढ़ाया जा सके। बूस्टर डोज के साथ सामान्य डोज लगवाने के लिए सीएचसी और पीएचसी पर टीम तैनात की गई है।
बुजुर्गों और युवाओं के बाद अब बच्चों को कोविड से सुरक्षा लिए वैक्सीन लगाई जा रही है। ब्लाक चिकित्सा प्रभारी डा. अवनीश कुमार ने बताया कि बच्चों को वैक्सीन लगवाने के लिए अभिभावकों को जागरूक रहना होगा। इसके लिए ग्रामीण अंचल में आशाएं भी कार्य कर रही हैं। जिन बच्चों को वैक्सीन नहीं लगी है।
उन्हें प्रेरित किया जा रहा है। १२ से १४ वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को वैक्सीन लगवाने के लिए स्कूलों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों से भी आग्रह किया गया है। वहीं, गांवों में संचारी रोगों से बचाव के लिए एंटी लार्वा का छिड़काव और सावधानी बरतने के प्रति जागरूक किया गया।

