Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: हाई कोर्ट की न्यायाधीश ने जिला कारागार का निरीक्षण किया

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) जिला कारागार का निरीक्षण करने पहुंची हाई कोर्ट की न्यायाधीश ने कारागार परिसर,बैरक, रसोईघर एवं अस्पताल आदि का भ्रमण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दोपहर के वक्त जिला कारागार का निरीक्षण करने पहुंची हाईकोर्ट इलाहाबाद की जज संगीता चंद्रा ने कारागार परिसर में वृक्षारोपण किया तथा बैरिक, भोजनालय एवं अस्पताल आदि का निरीक्षण कर जिला कारागार की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।

जिला कारागार के निरीक्षण के लिए पहुंची हाईकोर्ट की जज इस दौरान जनपद न्यायाधीश चवन प्रकाश,जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा, एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मयंक जयसवाल, एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, सिटी मजिस्टै्रट अनूप कुमार श्रीवास्तव, जेलर एवं उपजेलर सहित जिला कारागार के समस्त अधिकारीगण व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

 

पुलिस ने शातिर चोरों के दबोचा
चरथावल।(Muzaffarnagar  News) एसएसपी विनीत जायसवाल के निर्देशों के चलते लगातार जनपद पुलिस शातिरों को गिरफ्तार करने का काम कर रही है। शातिर चोरों को पकडने में चरथावल पुलिस को कामयाबी हासिल हुई। एसएसपी विनीत जायसवाल के निर्देशन में चरथावल थाना प्रभारी राकेश शर्मा ने चोरों पर कसा शिकंजा।

मुखबिर की सूचना पर चरथावल पुलिस ने दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार। जिनके कब्जे से चरथावल पुलिस ने टैक्टर के कल्टीबेटर को किया बरामद। चरथावल पुलिस ने शातिर चोर अंकित उर्फ माठा पुत्र रामकुमार,सोनू उर्फ काला पुत्र प्रेम सिंह रसूलपुर को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × two =