Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: ग्राम आदमपुर, विकास खण्ड शाहपुर में साफ सफाई का किया निरीक्षण

शाहपुर। (Muzaffarnagar News) विकास खंड शाहपुर में ए०डी०ओ०(पी०) द्वारा ग्राम आदमपुर, विकास खण्ड शाहपुर में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत तरल अपशिष्ट प्रबंधन के तहत निर्माणाधीन सार्वजनिक सोख्ता पिट का एवं कम्पोजिट विद्यालय का एवं सफाई कार्य का निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार विकास खंड शाहपुर में खंड विकास अधिकारी राम कुमार के नेतृत्व में ए०डी०ओ०(पी०) द्वारा ग्राम आदमपुर, विकास खण्ड शाहपुर में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत तरल अपशिष्ट प्रबंधन के तहत निर्माणाधीन सार्वजनिक सोख्ता पिट का निरीक्षण किया गया

तथा ए०डी०ओ०(पी०) ने ग्राम प्रधान व बी०सी० अश्विनी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।इसके अलावा सफाई कर्मी की उपस्थिति का निरीक्षण किया गया जो आज बिना सूचना के अनुपस्थित पाये गये जिसकी पुष्टि कम्पोजिट स्कूल के इंचार्ज अध्यापक एवं ग्राम प्रधान जी द्वारा भी की गई

कम्पोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया गया सभी स्कूल स्टाफ उपस्थित मिला, वर्ष २०२१- २२ हेतु स्कूल फंड में ७५०००ध्- की कम्पोजिट ग्रांट विकास ध् मरम्मत कार्य हेतु प्राप्त हुई है, जिसका अभी तक स्कूल द्वारा उपभोग नहीं किया गया हैं।

 

रंगदारी के आरोपी दबोचे
पुरकाजी। (Muzaffarnagar News) कस्बे में आरामशीन वालो से किसान संगठन की आड़ में रंगदारी मांगने वाले और पुलिस पर रौब गालिब करने वाले शमशाद ओर उसके साथी को आज पुरकाजी पुलिस ने गिरफ्तार करके हवालात की हवा खिलाई शमशाद ओर इसके कुछ साथी अलग अलग किसान संगठनों की आड़ में लोगो का उत्पीड़न कर रहे हैं आज पकड़े गए शमशाद से पुरकाजी के सभी मशीन वाले परेशान थे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − five =