Muzaffarnagar News: मतगणना स्थल का निरीक्षण
बुढ़ाना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) ने डी०ए०वी० इन्टर कॉलेज, बुढाना में निर्मित मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार नगर निकाय सामान्य निर्वाचन २०२३ के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी (वि०ध्रा०) गजेन्द्र कुमार द्वारा तहसील बुढाना के डी०ए०वी० इन्टर कॉलेज, बुढाना में निर्मित मतगणना स्थल का मतगणना की तैयारियो के दृष्टिगत निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान मतगणना स्थल हेतु विद्युतीकरण, बाउंड्रीवाल, प्रत्याशियों एवं मतगणना एजेंट के बैठने की व्यवस्था सहित मतगणना टेबल की व्यवस्था, पानी की व्यवस्था, शौचालय आदि को समय से पूर्ण किये जाने के संबंध में निर्देश प्रदान किए। उन्होने संबधित अधिकारियो को मतगणना दिवस मे किसी प्रकार की शिथिलता न होने के निर्देश दिये गये
इसके अतिरिक्त यह भी निर्देशित किया गया कि ऐसे किसी असामाजिक या ऐसे व्यक्तियो को मतगणना स्थल से दूर रखने का प्रबन्ध करे जो मतगणना कार्यवाही को प्रभावित करे। उन्होने बताया कि नगर पंचायत बुढाना में ९ टेबल, नगर पंचायत शाहपुर में ६ टेबल तथा नगर पंचायत सिसौली में ४ टेबल पर दिनांक १३.०५.२०२३ को प्रातः ०८ः०० बजे से ०७ कक्षों में कुल १९ टेबल पर मतगणना आरम्भ की जायेगी जो कि मतगणना समाप्ति तक चलेगी।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी बुढाना अरुण कुमारग् तहसीलदार सतीश चन्द्र बघेल, पुलिस क्षेत्राधिकारी विनय गौतम सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

