Muzaffarnagar News: भोपा रोड एवं जॉली रोड स्थित पेपर मिलो का निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अपर जिलाधिकारी प्रशासन के नेतृत्व में कई विभागों की टीम के साथ भोपा रोड एवं जॉली रोड स्थित पेपर मिलो का निरीक्षण किया गया!जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री नरेंद्र बहादुर सिंह के कुशल नेतृत्व में जिला प्रशासन के प्रदूषण विभाग एवं दमकल विभाग के साथ भोपा एवं जौली रोड स्थित पेपर मिलो का संयुक्त टीम द्वारा निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने एसडीएम सदर परमानंद झा सहित दमकल विभाग के मुख्य अग्निशमन अधिकारी रमाशंकर तिवारी और उनकी पूरी टीम तथा क्षेत्रीय प्रदूषण विभाग के अवर अभियंता विपुल कुमार के साथ पहले भोपा रोड पर अग्रवाल पेपर मिल, बागेश्वरी पेपर मिल, मीनू पेपर मिल, सिद्धबली पेपर मिल उसके बाद जौली रोड पर कृष्णाचंल पेपर मिल सहित कई जगह बारीकी से निरीक्षण किया!
कई स्त्रोतों के शिकायत प्राप्त हो रही थी कि पेपर मिलो द्वारा ईंधन के रूप में पन्नी का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसकी टीम द्वारा गहनता से जांच करायी गयी तथा निरीक्षण में जिला प्रशासन ने दमकल व्यवस्था एवं विभाग द्वारा जारी फायर सेफ्टी के संबंध में एन०औ०सी०, पानी की निकासी की व्यवस्था, वेस्ट के रूप में राख इत्यादि का निस्तारण, जीएसटी, श्रमिकों के पंजीकरण व अन्य सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए!!

