Muzaffarnagar News: सघन मिशन इन्द्रधनुष समीक्षा बैठक आयोजित
बुढ़ाना। (Muzaffarnagar News) उपजिलाधिकारी बुढ़ाना की अध्यक्षता में ब्लाक प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा सघन मिशन इन्द्रधनुष ४.० कार्यक्रम के दृष्टिगत तहसील बुढ़ाना में तहसील टास्क फोर्स का गठन एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह के आदेशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय डॉ० महावीर सिंह फौजदार के निर्देशानुसार सघन मिशन इन्द्रधनुष ४.०ज्ज् कार्यक्रम के दृष्टिगत तहसील बुढ़ाना में उपजिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में ब्लाक प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ० एनपी सिंह ब्लॉक शाहपुर डॉ अन्नू चौधरी ब्लॉक बुढ़ाना द्वारा च्च्तहसील टास्क फोर्सज्ज् का गठन एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया
०२ वर्ष तक के नियमित टीकाकरण से छूट गये बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण करने के लिए अन्तरविभागीय समन्वय स्थापित किया गया, बैठक के दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, पंचायती राज विभाग, डब्लू०एच०ओ०, सी०ओ०आर०ई० पी०सी०आई० एवं स्वास्थ्य विभाग के सुपरवाइजर द्वारा प्रतिभाग किया गया।
प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
शाहपुर। (Muzaffarnagar News) क्षेत्र के गांव काकड़ा में आयोजित जिला स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता में शाहपुर ब्लॉक व यश स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। कबड्डी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में रसूलपुर व बालिका वर्ग में सोरम की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।
गांव काकड़ा में यश स्पोर्ट्स स्टेडियम में नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला युवा अधिकारी प्रतिभा शर्मा, जिला युवा कल्याण अधिकारी विशाल कुमार , क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह , कृषि विभाग के अधिकारी प्रभात कुमार आदि ने संयुक्त रूप से किया।
प्रतियोगिता में बालक वर्ग की १०० मीटर दौड़ में शाहपुर ब्लॉक के अजय बालियान ने प्रथम सनी बालियान ने द्वितीय, ४०० मीटर दौड़ में सनी बालियान ने प्रथम अजय ने द्वितीय, १५०० मीटर दौड़ में शाहपुर ब्लॉक के विपिन ने प्रथम, जानसठ ब्लॉक के अमित ने द्वितीय और सनोज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की १०० मीटर दौड़ में शाहपुर ब्लॉक की अविका ने प्रथम, मोरना ब्लॉक की शबनम ने द्वितीय व गांव काकड़ा की वर्षा ने तृतीय, ४०० मीटर में शाहपुर ब्लॉक की अविका ने प्रथम , बघरा ब्लॉक की नव्या ने द्वितीय व गांव काकड़ा की साक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
इसके अलावा बालक वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पुरकाजी ब्लॉक ने प्रथम व शाहपुर ब्लॉक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । बालक वर्ग की कबड्डी में रसूलपुर जाटान प्रथम व करहेड़ा द्वितीय रही । बालिका वर्ग की कबडी में सोरम प्रथम व रसूलपुर जाटान द्वितीय रही । इस दौरान जिला कबड्डी एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान , सचिव मास्टर रामपाल सिंह , यस स्पोर्ट्स एकेडमी के संचालक नवीन चौधरी , मोहम्मद इस्लाम , विपिन बालियान , डॉअनिल कुमार , वालीबॉल कोच बबलू चौधरी आदि मौजूद रहे । प्रतियोगिता को सफल बनाने में कुमारी रुसी , लक्ष्मी , आजाद , मोहित , प्रीति पाल , रोहित , पूजा , अजय , विक्रांत , राहुल , अंकित आदि का विशेष योगदान रहा ।

