Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Corruption: माउंट लिट्रा जी स्कूल के नाम पर लाखों रुपयों की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर मुक़दमा दर्ज

मुजफ्फरनगर । माउंट लिट्रा जी स्कूल के नाम पर बैंक में अवैध  Corruption तरीके से खाता खोलकर करोड़ों रुपये का लेनदेन करने के मामले में कोर्ट के आदेश पर नई मंडी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है

भोपा रोड स्थित राजभवन निवासी उद्यमी अनिल स्वरुप ने बताया कि गांधी कालोनी लिंक रोड स्थित माउंट लिट्रा जी स्कूल की जमीन को उन्होंने 30 वर्ष के किराए पर दिया है। इस लीज का एग्रीमेंट भी कराया गया है। माउंट लिट्रा जी स्कूल श्रीराम एजुकेशन एडं चैरिटेबिल ट्रस्ट के अधीन संचालित होता है।

आरोप है कि लीज एग्रीमेंट के अनुसार कुल राजस्व की धनराशि को जमा करने के लिए एसक्रो एकाउंट भी खोला जाना आवश्यक है। इसके अलावा किसी भी सरकारी बैंक में जो नया खाता खोला जाएगा वह खाता 100 प्रतिशत आजीवन ट्रस्टीज की सहमति से खोला जाएगा। आरोप है कि सुमित कुमार रोहल निवासी वकील रोड ने माउंट लिट्रा जी स्कूल का किराया नियमानुसार एसबीआई बैंक में जमा न कराकर दूसरे बैंक पंजाब एडं सिंध बैंक रुड़की रोड पर अनाधिकृत तरीके से खाता खुलवा लिया।

आरोप है कि वह न तो श्री राम एजुकेशन एडं चैरिटेबिल ट्रस्ट में ट्रस्टी है और न ही कार्यरत है। आरोप है कि नियमों के विरुद्ध जाकर दूसरे बैंक में खाता खुलवाया गया। आरोप है कि इस बैंक से 70 लाख रुपये का लेनदेन अवैध तरीके से कर लिया गया। आरोप है कि जब बैंक को इस संबंध में जानकारी दी गयी तो बैंक ने इस खाते को बंद कर दिया।

आरोप है कि सुमित कुमार रोहल ने बैंक से करोड़ों रुपये का लेनदेन कर बंदरबांट की। इस संबंध में कोर्ट के आदेश पर नई मंडी थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21502 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + twenty =