Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- जैन समाज ने भूख हड़ताल की शुरू-सम्मेद शिखर जी को पर्यटन स्थल घोषित करने का विरोध

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सकल जैन समाज से जुड़े लोगों ने शिखरजी बचाओ आंदोलन के तहत भूख हड़ताल शुरू कर दी है। प्रेमपुरी स्थित जैन अतिथि भवन में शुरू की गई भूख हड़ताल दो शिफ्ट के अनशन के रूप में १० जनवरी तक चलेगी।

शिखरजी बचाओ आंदोलन के तहत २ जनवरी २०२३ से १० जनवरी २०२३ तक समस्त जैन समाज ने जैन अतिथि भवन में भूख हड़ताल की घोषणा की थी। की गई घोषणा के तहत सोमवार सुबह से भूख हड़ताल का कार्यक्रम शुरू कर दिया गया।भूख हड़ताल का कार्यक्रम २ से १० जनवरी तक रखा गया-भूख हड़ताल करते हुए समाज के गौरव जैन ने कहा कि जैन धर्मावलंबियों के आस्था के गढ़ सम्मेद शिखर जी पर आज संकट गहरा गया है।

सम्मेद शिखर जी को जब से वन्य अभयारण क्षेत्र पर्यटक क्षेत्र केंद्र व झारखण्ड सरकार द्वारा घोषित किया गया है। तब से जैन समाज इस तानाशाही निर्णय के विरुद्ध लामबंद होकर आंदोलनरत है। बताया कि लगातार प्रयास किया जा रहा है कि यह निर्णय वापस लिया जाए। ताकि जैन समाज का पवित्र आस्था केंद्र शिखरजी की पवित्रता यथावत बनी रहे। इसी सम्बन्ध में जनपद मुजफ्फरनगर में भी भूख हड़ताल का कार्यक्रम २ से १० जनवरी तक रखा गया है।

२४ घंटे २ शिफ्ट में चलेगा अनशन

भूख हड़ताल में अंशन का स्थान जैन अतिथि भवन,भारत माता चौक, प्रेमपुरी, मुजफ्फरनगर है। बताया कि अनशन का समय चौबीस घंटे का है। जिसमें एक अनशन कि शिफ्ट १२ घंटे की अर्थात सुबह ९ बजे से शाम ९ बजे तक व रात ९ बजे से सुबह ९ बजे तक रखी गई है। एक शिफ्ट में ५ लोग कम से कम होंगे व अधिकतर कितने भी हो सकते हैं। इस तरह एक दिनध्दो शिफ्ट में कम से कम १० लोग प्रतिदिन अंशन करेंगे। भूख हड़ताल के साथ साथ ही इसी कार्यक्रम के मध्य में अन्य प्रकार से विरोधात्मक आंदोलन इसी विषय पर चलते रहेंगे।

मंत्री कपिलदेव पहुंचे

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर के मौहल्ला अबुपुरा स्थित जैन अतिथि भवन में श्री सम्मेद शिखर को बचाने के लिए जैन समाज द्वारा किए जा रहे अनशन के दौरान जैन समाज के लोगों के बीच पहंुचे उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार मे राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने सम्मेद शिखर को बचाने के लिए अनशन पर बैठे जैन समाज के लोगोें से मिल उक्त मामले मे मंत्रणा की तथा आश्वस्त किया कि वे अपने स्तर पर इस सम्बन्ध में आप सभी के विचारों को रखेंगे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21225 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + six =