Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Bhopa News: अज्ञात व्यक्ति ने युवक को गोली मारकर घायल किया

Bhopa News: भोपा। बाईक पर सवार होकर मुजफ्फरनगर किसी काम से आ रहे युवक को अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारकर घायल कर दिया। घायल युवक ने पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए कार्यवाही की मांग की। पुलिस मिली तहरीर पर मामले की छानबीन मे जुट गई।

जानकारी के अनुसार भोपा थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव भोकरहेडी निवासी सूर्या नामक युवक आज दोपहर के समय अपनी बाईक द्वारा मुजफ्फरनगर किसी काम से जा रहा था कि जैसे ही भोकरहेडी-अथाई मार्ग पर पहुंचा कि इसी बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे गोली मारकर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया।

गोली की आवाज सुनकर आसपास के खेतो मे काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणो ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। युवक को गोली लगने की सूचना से पुलिस मे हडकम्प मच गया। कुछ ही देर मे पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की जानकारी लेने के साथ घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की छानबीन के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। पुलिस जांच पडताल मे जुट गई है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21360 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen + seven =