Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: लूट का किया ४८ घंटे के भीतर खतौली पुलिस ने खुलासा

खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। थाना खतौली पुलिस द्वारा ४८ घण्टे के अन्दर लूट के अभियोग का सफल अनावरण किया जहां ०५ लूटेरे अभियुक्तगण गिरफ्तार किये। कब्जे से ०२ मोबाइल फोन, २७०० रूपये नकद व घटना मे प्रयुक्त ०२ मोटरसाईकिल बरामद।
 जनपद में शातिर चोर/लूटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी खतौली डा० रवि शंकर एवं प्रभारी निरीक्षक थाना खतौली श्री मुकेश कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना खतौली पुलिस द्वारा ४८ घण्टे के अन्दर लूट के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए ०५ लूटेरे अभियुक्तगण को लोहे के पुल के पास गंगनहर पटरी से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से ०२ मोबाईल फोन(विभिन्न कम्पनी के), २७००/-रूपये नकद व घटना में प्रयुक्त ०२ मोटरसाईकिल को बरामद किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खतौली पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि ०४ अगस्त को वादी दीपक कुमार पुत्र रणपाल निवासी मौहल्ला हुसैनपुरा थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना खतौली पुलिस को तहरीर देते हुए अवगत कराया कि ०३ अगस्त को ०४ अज्ञात व्यक्तियो द्वारा वादी की मोटरसाईकिल को साईड मे रूकवाकर वादी की जेब से ०२ मोबाइल सैमसंग व टेक्नो कम्पनी व २७०० रूपये लूटने की घटना कारित की गई है।
थाना खतौली पुलिस द्वारा वादी की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु टीम का गठन किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान अभियुकतगण द्वारा बताया गया कि ये दोनों मोबाईल व २७००/रुपये हम सभी ने मिलकर ०३ अगस्त को सुबह के समय ०१ व्यक्ति का जानसठ से पीछा कर उसे खतौली से पहले रोककर उससे बल पूर्वक छीन लिए थे।
आज हम सभी मिलकर दोनों फोनों को बेचने जा रहे थे कि पकडे गए। गिरफ्तार अभियुक्तगण चिराग उर्फ सिम्पल पुत्र संतकुमार निवासी ग्राम बसायच थाना जानसठ, विजय पुत्र कर्मवीर निवासी सिखेडा थाना सिखेडा,  विक्रान्त उर्फ चीकू पुत्र राजवीर सिंह निवासी नंगला मुबारिकपुर थाना सिखेडा,  आर्यन पुत्र सोमपाल निवासी मंदौड थाना सिखेडा, युवराज पुत्र धर्मेन्द्र निवासी ग्राम मन्दौड थाना सिखेडा, मुजफ्फरनगर।
जिसके कब्जे से ०२ मोबाईल फोन(विभिन्न कम्पनी के), २७०० रूपये नकद, ०१ मोटरसाईकिल स्पलैण्डर रंग काला (घटना में प्रयुक्त), ०१ मोटरसाईकिल डीलक्स रंग काला (घटना में प्रयुक्त) बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० सुरेन्द्र राव थाना खतौली, मशकूर अली, है०का० सन्नी अत्री, का०  अजीत सिंह, शिवम यादव, राहुल नागर, मोहित कुमार थाना खतौली मुजफ्फरनगर शामिल रहे। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + 6 =