Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: कुँवर जगदीश प्रसाद सनातन धर्म जूनियर हाई स्कूल में परीक्षाफल & पुरस्कार वितरण किया

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कुँवर जगदीश प्रसाद सनातन धर्म जूनियर हाई स्कूल में आज वार्षिक परीक्षा फल सत्र २०२२-२०२३ घोषित किया गया। जिसमें कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कार व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।

इसी के साथ विद्यालय में वर्ष भर होने वाली प्रतियोगिताएं जैसे मेहन्दी, सुलेख, राइटिंग बैण्ड व सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को क्रमशरू प्रथम, द्वितीय, तृतीय व सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्रीराम कथा वाचक पूज्य ब्रिजेश पाठक (रामायणी बरेली वाले) उपस्थित रहे

उनके द्वारा छात्र- छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। पूज्य श्री ब्रिजेश पाठक जी ने अपने आशीर्वचन में कहा कि किसी भी व्यक्ति को अपनी सफलता का अभिमान नही करना चाहिए।

बच्चों ने जो पुरस्कार प्राप्त किये वह सर्वप्रथम ईश्वर के चरणों में समर्पित करना चाहिए। जिससे बच्चों में अभिमान न आ सके। इस अवसर पर कार्यकारिणी के सम्मानित सदस्य नरेन्द्र गुप्ता, दीपटक मित्तल, शिवचरण गर्ग, साधुराम गर्ग, अजय गर्ग, सतीश गर्ग राजेश सरन नरेश सिंघल, अनिल बंसल नवीन गुप्ता, गिरवर सिंह गुप्ता, आदि उपस्थित रहे।

नरेन्द्र गुप्ता दीपक मित्तल एवं सतीश गर्ग ने सभी छात्र- छात्राओं को उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएँ दी। उपस्थित सभी प्रबन्धसमीति के सदस्यों अध्यापक/अध्यापिकाओं को धन्यवाद दिया। विद्यालय प्रधानाचार्या सुश्री विनीता गर्ग ने सभी आगन्तुको को उनकी उपस्थिति पर धन्यवाद दिया व बच्चों की सफलता पर शुभ आशीर्वाद दिया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21132 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + three =