Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: निष्पक्ष मतगणना के लिए जिलाधिकारी को सौंपा पत्र

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर में मतदान सम्पन्न होने के बाद सपा रालोद गठबंधन नेताओं व प्रत्याशियों ने चुनावी मतगणना पर सक्रियता बढ़ा दी है,जहां सपा रालोद नेता एकजुट होकर मंडी स्थल पर ईवीएम स्ट्रांग रूम पर दिन-रात पहरा चला रहे हैं वही गठबंधन नेताओं ने मतगणना को लेकर तैयारी शुरू कर दी है।

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट व रालोद जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर ने सभी गठबंधन प्रत्याशियों के साथ सपा कार्यालय पर मीटिंग के पश्चात जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर से देर शाम वार्ता करते हुए मतगणना के दौरान पारदर्शिता व निष्पक्षता के लिए पत्र सौंपकर विभिन्न मांग रखी है।

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट व रालोद जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर के नेतृत्व में सपा रालोद गठबंधन के बुढ़ाना विधानसभा प्रत्याशी पूर्व विधायक राजपाल बालियान, सदर विधानसभा प्रत्याशी सौरभ स्वरूप बंटी,पुरकाजी विधानसभा से प्रत्याशी पूर्व विधायक अनिल कुमार, मीरापुर से विधानसभा प्रत्याशी चंदन चौहान, खतौली विधान सभा प्रत्याशी राजपाल सैनी के पुत्र शिवान सैनी सहित सपा व रालोद के कई पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर से वार्ता करते हुए मतगणना के दौरान निष्पक्षता बनाए रखने की मांग रखी

पत्र सौंपकर ५ सूत्रीय मांगों में कहा की मतगणना से पूर्व ही यह स्पष्ट किया जाए कि कितने बूथ की वीवीपैट पर्ची का मिलान व गणना की जाएगी। गठबंधन नेताओं ने पत्र में मतगणना सीसीटीवी कैमरे की निगरानी मैं कराने, तथा पोस्टल बैलट की गिनती निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ईवीएम मतगणना प्रारंभ करने से ३० मिनट पूर्व कराने तथा प्रत्येक राउंड की मतगणना पश्चात प्रत्याशियों के हस्ताक्षर कराने के पश्चात ही अगले राउंड की मतगणना शुरू करने एवं मतगणना स्थल पर प्रत्याशियों तथा मतगणना अभिकर्ताओ के अलावा अनाधिकृत लोगों के प्रवेश पर सख्ती से रोक लगाने की मांग भी पत्र में की है।

सपा जिला अध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट तथा रालोद जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर ने जिलाधिकारी से वार्ता के बाद कहा की मतगणना के दौरान किसी भी पक्षपात व घपले को सपा रालोद गठबंधन नेता कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे उन्होंने कहा कि मतगणना की निष्पक्षता व पारदर्शिता के लिए सभी गठबंधन प्रत्याशियों के साथ मिलकर जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर से वार्ता की गई है 

पांच मांगों को लेकर जिलाधिकारी को पत्र भी सौंपा गया है हमें आशा है की उक्त मांगों को स्वीकार करके निष्पक्ष मतगणना संपन्न कराई जाएगी। इस दौरान सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी,सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन,सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष डॉ नूरहसन सलमानी युवा सपा नेता सागर कश्यप सहित सपा रालोद के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20616 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × two =