Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News-कोहरे से हुआ जनजीवन प्रभावित, ठंड बढी- सुबह के समय घने कोहरे के चलते वाहन चालकों को हुई परेशान

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ठंड बढने के साथ ही अब कोहरे ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सोमवार की सुबह घने कोहरे के कारण कुछ भी साफ नजर न आने के कारण जहां जनजीवन प्रभावित रहा वहीं वाहन चालकों को भी मुसीबतें उठानी पडी। कोहरे में साफ नजर न आने के कारण चालकों को वाहनों की लाइट जलाकर चलना पडा।

जानकारी के अनुसार दिसम्बर माह के शुरू होते ही कोहरे व ठंड ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। सोमवार की सुबह घना कोहरा छाए रहने से कुछ भी साफ नजर नहीं आ पाया, जिसके चलते जनजीवन भी प्रभावित हुआ, वहीं ठंड ने भी लोगों की कंपकंपंी छुडा दी। कोहरे के कारण कुछ दूरी का भी साफ न आने के कारण चालकों को अपने-अपने वाहनों की लाइट जलाकर चलना पडा। हालांकि दिन चढने के साथ ही कोहरा भी छंट गया और लोगों को धूप खिलने से राहत मिली।

कोहरा व ठंड बढने के साथ ही सुबह की सैर को जाने वाले लोगों ने भी अब सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। जो लोग सुबह सैर के लिए निकल रहे हैं वे गर्म कपडे पहनकर ही जा रहे हैं। वहीं चिकित्सकों ने भी दिल के मरीजों को ठंड में सुबह की सैर पर न जाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि दिल के मरीजों के लिए ठंड का मौसम काफी खतरनाक होता है

अगर बेहद जरूरी हो तो गर्म कपडे, जूते, मौजे व सिर पर टोपा लगाकर ही घर से बाहर निकले। हल्के गुनगुने पानी का सेवन करें। दूसरी ओर ठंड के लगातार बढने से गर्म कपडों की बिक्री में भी इजाफा हुआ है।

गर्म कपडों के विक्रेताओं के यहां लोगों की भीड लगी है। जर्सी, जरकीन, टोपे, की खरीददारी हो रही है। जर्सी, जरकीन, जुराबें, टोपों की खरीददारी मंे भी तेजी आई है वहीें रुम हीटरों की बिक्री में भी इजाफा हो रहा है। वहीं रात के समय ठंड बढ जाने के कारण गरीब व असहाय लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड रहा है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − thirteen =