Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: मोटरबोट द्वारा रैली निकाल कर मतदाताओं को जागरूक किया

मोरना। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) शुकतीर्थ में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर प्रशासन द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों ने गंगा में मोटरबोट द्वारा रैली निकाल कर मतदाताओं को जागरूक किया ।साथ ही कॉलिज व गुरुकुल के बच्चों द्वारा भी तीर्थ नगरी के मुख्य मार्गों पर रैली निकाली गयी।

शुकतीर्थ गंगा घाट पर पहुँचे उपजिलाधिकारी सुबोध कुमार ने कहा कि मतदाता अपने मत के मूल्य को पहचाने व मतदान में बढ़ चढ़कर भाग लें।बच्चे घर जाकर परिजनों को मतदान के प्रति प्रेरित करें।मतदान को अनिवार्य समझकर सबसे पहले मतदान कर लोकतांत्रिक प्रकिर्या को मजबूत करें।प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा गंगा में मोटर बोट के माध्यम से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी

इसके उपरांत गंगा घाट पर मतदान जागरूकता की शपथ दिलाई गयी। गंगा घाट पर विषय परक सुन्दर रँगीली सजाने वाली छात्राओं नेहा,अजंलि,सरस्वती,मीनाक्षी,आँचल,प्रिया, वैष्णवी,अंशिका, सानिया,ऋषिका को पुरष्कृत किया गया। अंत मे तीर्थ के मुख्य मार्गो पर स्लोगन लेकर रैली निकाली गयी। रैली में स्वामी कल्याणदेव एस डी इन्टरकॉलिज,गुरुकुल सँस्कृत महाविद्यालय व शुकदेव सँस्कृत माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया।

इस अवसर पर तहसीलदार राधेश्याम गौंड,नायब तहसीलदार अजय कुमार,राजस्व निरीक्षक ओमप्रकाश चौहान, सुनील शर्मा,मंगेश वालिया, अनिल गौतम,विनोद शर्मा,आचार्य गिरीशचंद उप्रेती,अंकुश कुमार,राणा सिंह,तुषार शर्मा,महक सिँह प्रधान आदि मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + 7 =