Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: महायज्ञ पूर्ण आहूति से हुआ संपन्न

मोरनाःमुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) तीर्थ नगरी शुकतीर्थ स्थित जाट धर्मशाला में चल रहे राष्ट्र कल्याण हेतु दो दिवसीय सामवेद पारायण महायज्ञ का रविवार को विधि-विधान से मंत्रोचारण के बीच पूर्ण आहूति से समापन हो गया। इस दौरान भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें साधु-संतों को भोजन प्रसाद वितरित किया गया।

समापन पर वैध जगपाल सिंह ने कहा कि यज्ञ में सत्य मंत्रों व शुद्ध सामग्री का उपयोग होना चाहिए। शुद्धता मनुष्य की सफलता के द्वार खोल देती है और शुद्ध भोजन करने वाले मनुष्य के विचार शुद्ध होंगे व वाणी मीठी होगी। संपूर्ण दुखों का निवारण यज्ञ के द्वारा किया जा सकता है। यज्ञ करने से कठिनाई स्वतः ही समाप्त होने लगती है।

इससे पहले दो दिवसीय सामवेद पारायण महायज्ञ में वेदपाठी सुनीता मल्होत्रा व अनुराधा नारंग ने मंत्रोचारण के बीच हरड़, आंवला, अजवायन, गूगल, तुलसी, इलायची, ड्राईफूट समेत ४३ चीजों से गाय के घी में मिलाकर बनाई गई औषधि से यज्ञ में आहुति डाली।

मुख्य यजमान सुरेंद्र मग्न पत्नी रीचा मग्न व राहुल मल्होत्रा पत्नी सोनल मल्होत्रा रहे। कार्यक्रम में स्वामी रीतानंद महाराज, आचार्य संजीव, श्याम लाल मल्होत्रा, स्वामी फूलनाथ महाराज, राजीव, साक्षी, प्रज्ञा, लोकेंद्र, अमन खुराना, रोहित आदि श्रद्धालु मौजूद रहे है। इस दौरान भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें साधु-संतों को भोजन प्रसाद वितरित किया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21710 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − three =