Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: विकास प्राधिकरण (एमडीए) के अफसरों द्वारा अवैध कालोनियों पर बड़ी कार्यवाही

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण (एमडीए) के अफसरों द्वारा जनपद में बसाई जा रही अवैध कालोनियों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। ऐसे में शुक्रवार को एमडीए की टीम ने पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के साथ मिलकर पांच स्थानों पर बसाई गई अवैध कालोनियों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए ४६ बीघा भूमि पर किये गये अवैध निर्माण पर बुल्डोजर चलवाकर उसको बिस्मार किया गया।

मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता हरिशंकर गौतम ने बताया कि जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी एवं एमडीए उपाध्यक्ष कविता मीना के आदेशों के अनुपालन में अवैध कालोनियो पर कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में शुक्रवार को एमडीए सचिव आदित्य प्रजापति के नेतृत्व में विकास क्षेत्र खतौली में अवैध कालोनियों पर कार्यवाही की गई है।

इस दौरान एमडीए की टीम ने उपजिलाधिकारी खतौली अपूर्वा यादव, नायब तहसीलदार अमित रस्तोगी और पुलिस बल की उपस्थिति में हुई कार्यवाही में पांच चिन्हित अवैध कालोनियों पर निर्माण ध्वस्त कराया गया है। उन्होंने बताया कि अवैध कालोनाइजर राहुल अरोड़ा आदि के द्वारा भूस्वामियों के साथ मिलकर खतौली के सफेदा रोड फ्लाईओवर के पास लगभग १० बीघा भूमि में प्लाटिंग की जा रही है।

वहां पर सवेरे पहुंची एमडीए की टीम ने बुल्डोजर से अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया गया है। इसके साथ ही अवैध कालोनाइजर नौशाद उर्फ मौनी द्वारा रवापुरी इंटर कॉलेज के सामने बुढ़ाना रोड पर भूस्वामियों के साथ मिलकर लगभग १४ बीघा में, अवैध कालोनाइजर संजय द्वारा ग्राम गंगधाडी में मीरापुर रोड पर लगभग ०९ बीघा में, अवैध कालोनाइजर दिनेश जैन आदि के द्वारा जानसठ रोड पर लगभग ०३ बीघे में, अवैध कालोनाइजर सुरेश व सुनील द्वारा जानसठ रोड पर रजवाड़ा फार्म हाउस के सामने लगभग १० बीघे भूमि में अनाधिकृत रूप से बसाई जा रही कालोनियों पर कार्यवाही की गई है।

उन्होंने बताया कि प्राधिकरण से तलपट मानचित्र स्वीकृत कराये बिना अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी, इसके लिए अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ प्राधिकरण द्वारा पूर्व में नोटिस जारी किये गये थे, जिसमें चालानी कार्यवाही के उपरान्त पूर्व में ध्वस्तीकरण के आदेश निर्गत किये गये थे, परन्तु अवैध प्लॉटिंग के भू-स्वामियों द्वारा स्थल से अवैध प्लॉटिंग को नहीं हटाया गया था।

आज इन कालोनियों में निर्माण को विकास प्राधिकरण द्वारा ध्वस्त किया गया। उन्होंने बताया कि एमडीए टीम द्वारा कुल ०५ स्थलों पर लगभग ४६ बीघा भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही कालोनियों के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई है। कार्यवाही के समय प्राधिकरण कार्यालय के सहायक अभियंता, हरिशंकर गौतम एवं भरत पाल, अवर अभियंता जयकरण सिंह, हितेश गुप्ता, अवनीश गर्ग, राजीव कोहली, अमरीश कुमार के साथ-साथ स्थानीय सुपरवाईजर भी मौके पर उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21070 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + 8 =