Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: पुलिस ने 6 शातिर लुटेरे दबौचे, मुकदमे से संबंधित ८० प्रतिशत बरामदगी

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। थानाक्षेत्र नई मण्डी में अज्ञात बदमाशों द्वारा घर मे घुसकर तमंचे के बल पर लूट/डैकती की घटना को कारित किया गया था, जिसके सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया था।

थाना नई मण्डी पुलिस व नोएडा द्वारा उपरोक्त अभियोग का सफल अनावरण करते हुए ०६ लूटेरे अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में सुशान्त उर्फ लम्बू सहगल पुत्र विजय निवासी राजगढ़ कालोनी थाना गांधी नगर दिल्ली, तुषार कश्यप पुत्र सन्दीप निवासी भरतीय कालोनी थाना नई मण्डी मु०नगर, प्रवीन पाल पुत्र शिवानन्द निवासी न्यू फ्रैन्डस कालोनी थाना कविनगर गाजियाबाद, सोनू पुत्र प्रवेश निवासी रामगंज चौराहा बस स्टैण्ड थाना इटावा जनपद इटावा हाल पता- मौहल्ला खुरैजी परवाना रोड गीता कालोनी दिल्ली, शाहरूख पठान पुत्र इकबाल निवासी मौहल्ला मण्डी चिन्देडी रोड थाना बुढाना मु०नगर, दीपक त्यागी उर्फ काला पुत्र मदन त्यागी निवासी कोताना थाना बडौत बागपत।

जिनके कब्जे से १२ लाख रूपये नकद, ०३ गले के हार पीली धातु, ०२ अदद अंगूठी पीली धातू , ०४ पीस कान के टोप्स, बरामद सभी माल उपरोक्त लूट के मुकदमे से संबंधित है जो ८०प्रतिशत बरामदगी है

बरामद आभूषण की कीमत लगभग १० लाख रुपये है, ०३ तंमचे मय ०६ जिन्दा कारतूस, ०३ नाजायज चाकू, लूट में प्रयुक्त गाड़ी सैन्ट्रो व मोटर साइकिल बरामद हुई।

गिरफ्तार अभियुक्त सुशान्त उर्फ लम्बू के विरूद्ध दिल्ली व मुजफ्फरनगर में चोरी, लूट, गैगस्टर आदि धाराओ में लगभग ०१ दर्जन अभियोग पंजीकृत है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + ten =