Muzaffarnagar News: अलग अलग स्थानों से कई को किया गिरफ्तार
Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। अलग अलग मामलों में अलग अलग स्थानों से कई को गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 जोगेन्द्रपाल सिह द्वारा अभियुक्त सोनू पुत्र मेहर इलाही निवासी सहाबुद्दीनपुर बाइपास नाज कालोनी मिमलाना रोड थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर को छप्पर वाली मस्जिद के पास से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर को बरामद किया। वहीं थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 श्री जीतेन्द्र सिह द्वारा द्वारा जुआ अधि0 में वारन्टी अभियुक्त जमील पुत्र सक्की निवासी कस्बा व थाना बुढाना को गिरफ्तार किया।
शराब सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 कौसल गुप्ता द्वारा अभियुक्त नसीम पुत्र नफीस निवासी लद्दावाला थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर को मेरठ रोड कादिर राणा के बाग के सामने से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के कब्जे से 24 पौव्वे देशी शराव को बरामद किया गया। इसके अलावा सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 पवनदीप शर्मा द्वारा अभियुक्त नसीम पुत्र सलीम निवासी किदवई नगर थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर को साई धाम मन्दिर से जानसठ पुल के नाचे से गिरफ्तार किया।
अभियुक्त के कब्जे से 25 पौव्वे देशी शराव को बरामद किया गया। वहीं सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 सन्दीप कुमार द्वारा अभियुक्त इमरान पुत्र इस्लाम निवासी खालापार थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर को कम्पनी बाग गेट से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 23 पौव्वे देशी शराव को बरामद किया।
वहीं सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 मोहित कुमार द्वारा अभियुक्त उस्मान पुत्र तिजारत निवासी रामपुरी थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर को बझेडी अन्डर पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 22 पौव्वे देशी शराव को बरामद किया। वहीं सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 दिनेश कुमार द्वारा अभियुक्त नबाब पुत्र मौ0 मुन्सी निवासी खालापार थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर को सरवट फाटक के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 22 पौव्वे देशी शराव को बरामद किया।
18000 रुपये कराये वापस
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) साइबर ठगों द्वारा की गयी ठगी के रूपये वापस दिलाने का काम साइबर हैल्प सैन्टर लगातार कर रहा है। आवेदिका काजल निवासी ग्राम ढिढावली थाना तितावी, मुजफ्फरनगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति (साइबर ठग) द्वारा परिचित बनकर आवेदिका से १८,०००- रुपये की धोखाधडी की गयी है।
साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए पेयटीम को फ्रॉड से अवगत कराया गया तथा सम्पूर्ण धनराशि १८,०००-रुपये को आवेदेक के खाते में वापस कराया गया। आवेदिका द्वारा साईबर हेल्प सेन्टर द्वारा की गयी कार्यवाही के लिए धन्यवाद दिया गया।

