Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: मास्टर ट्रेनर्स कार्यशाला का हुआ आयोजन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुजफ्फरनगर द्वारा जनपद के मास्टर ट्रेनर्स की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सभागार में किया गया।

जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुजफ्फरनगर मायाराम द्वारा जनपद के परिषदीय विद्यालयों के परिसर में स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत ०३ से ०५ आयु वर्ग के विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों की स्क्रीनिंग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशिक्षित करने हेतु जनपद के मास्टर ट्रेनर्स की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सभागार में किया गया

प्रशिक्षण का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा किया गया जिसमें उन्होंने बताया कि दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने हेतु शासन स्तर पर कार्य किया जा रहा है, पूर्व में समग्र शिक्षा में ०६ से १४ आयु वर्ग के दिव्यांग बच्चों का डाटा उपलब्ध होता था परंतु अब ०३ से ०५ आयु वर्ग के बच्चों का भी डाटा उपलब्ध हो पाएगा

जिससे कम आयु में ही दिव्यांग बच्चों की पहचान एवं उनके लिए आवश्यक कार्रवाई की जा सकेगी, प्रशिक्षण में संदर्भ दाता जिला समन्वयक सुशील कुमार द्वारा प्रशिक्षण सत्रों का संचालन किया गया

जनपद स्तर पर प्रशिक्षित प्रत्येक ब्लॉक से तीन मास्टर ट्रेनर इसके बाद ब्लॉक स्तर पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशिक्षित करेंगे, जिससे कि आंगनवाड़ी केंद्र में पंजीकृत बच्चों में बाधाओं का पता कर जल्द से जल्द चिन्हाकंन किया जा सके।

 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21192 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four − 2 =