Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: एम०बी०ए० प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं ने उत्तीर्ण होकर किया नाम रोशन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट स्टडीज में एम०बी०ए० प्रथम सेमेस्टर का परीक्षाफल घोषित होने के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें एम०बी०ए० प्रथम सेमेस्टर के टॉप ५ छात्र/छात्राओं मे प्रथम स्थान पर आने वाली प्रियंका रॉयल ने ७६.२५ प्रतिशत अंक प्राप्त किये । द्वितीय स्थान निधि रॉयल ने ७४.५८ प्रतिशत, तृतीय स्थान शैलजा शर्मा ने ७४.२५ प्रतिशत, चर्तुथ स्थान कु० प्रतिभा ढाका ने ७३.४२ प्रतिशत व पंचम स्थान कु० सलोनी भार्गव जिसने ७२.७५ प्रतिशत अंक प्राप्त किये।

मिडिया से वार्ता करते हुये प्रथम स्थान पर आने वाली प्रियंका रॉयल ने अपनी सफलता का श्रेय स्वयं की मेहनत व माता – पिता एवं गुरूजनों को देते हुए कहा कि सकारात्मक सोच, कठिन प्रयास, माता-पिता एवं गुरूजनों द्वारा दिये गये मार्गदर्शन एवं उच्चतम ज्ञान ही सफलता का मूल मंत्र रहा है। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली निधि रॉयल ने बताया कि छात्र ध् छात्राओं के लियें अध्ययन सामग्री, छात्र विनिमय कार्यक्रम तथा औद्योगिक दौरें उपलब्ध है।

तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली शैलजा शर्मा ने कहा कि पुस्ताकलय में सभी विषयों पर अनेक उच्चस्तरीय लेखको की पुस्तकें उपलब्ध होने के साथ-साथ पुस्तकालय का डिजिटललाइजेशन ने भी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसी क्रम मे चर्तुथ स्थान व पंचम स्थान प्राप्त करने वाली कु० प्रतिभा ढ़ाका व कु० सलोनी भार्गव ने अपनी सफलता का श्रेय एम०बी०ए० विभाग के सभी शिक्षकगणों को दिया और हमारे कॉलेज में उच्च शिक्षित शिक्षक है, जो समय-समय पर हमारा मार्गदर्शन करते रहते है ।

कॉलेज प्राचार्य डा० आलोक कुमार गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों को सफलता पर बधाई देते हुए बताया कि महाविद्यालय में विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर हमे गर्व है, जो न केवल शैक्षिक स्तर पर बल्कि अन्य क्षेत्रो मे लगातार अच्छा प्रर्दशन कर अपना, माता-पिता, गुरूजनों व जिले का नाम रोशन कर रहे है। उन्होने सभी विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुये कहा कि विद्यार्थियो ने कठिन संघर्ष के साथ पढ़ाई कर उच्च अंक अर्जित, किये।

अच्छे अंक प्राप्त करने वाले बच्चों में अधिकतर बेटियों ने समय का महत्व, सकारात्मक सोच एवं लग्न के साथ ही सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ कामयाबी हासिल की। इसी के साथ पाँचो छात्राओं की विशेष कामयाबी पर बधाई दी और भविष्य में निरन्तर आगे बढने का आर्शीवाद दिया व इस अवसर पर कहा कि सभी छात्र/छात्राओं ने विशेष कक्षाओं द्वारा अपने विषयों का अध्ययन किया और आंतरिक परीक्षायें भी सफलतापूर्वक करायी गयी ।

जिसके फलस्वरूप विश्वविद्यालय ने परीक्षा के आधार पर प्रश्न-पत्रो द्वारा परीक्षा सम्पन्न करायी गयी थी । एम०बी०ए० वाणिज्य, व्यवसाय और प्रबंधन के क्षेत्र में सबसे लोकप्रिय और मांग की जाने वाली डिग्री प्रोग्रामों में से एक है, जोकि रोजगार के ढेर सारे अवसरों का प्रवेश द्वार है । यह कोर्स प्रबंधन प्रवेश परीक्षाओं कॉमन एडमिशन टेस्ट या कैट परीक्षा उत्तीर्ण करके आसानी से किया जा सकता है। हमारे कॉलेज का परीक्षाफल इस वर्ष भी पिछले वर्ष की तरह ही बहुत अच्छा रहा व उन्होने एम०बी०ए० विभाग के सभी शिक्षकगणों को बधाई दी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + seven =