Muzaffarnagar News: नकदी सहित मीरांपुर पुलिस ने 6 जुआरी दबोचे, सलीम उर्फ कंगारू गिरफ्तार
मीरांपुर।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मीरापुर पुलिस द्वारा अवैध रुप से जुआ खेलते ०६ जुआरी अभियुक्तों गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से २१,२४०-रूपये नगद, ५२ ताश के पत्ते, फड़ आदि बरामद किया।
जनपद में अवैध रुप से सट्टा/जुआ खेलने वाले अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी जानसठ व थाना प्रभारी मीरापुर के कुशल नेतृत्व में थाना मीरापुर पुलिस द्वारा अवैध रुप से जुआ खेल रहे ०६ अभियुक्तगण को ग्राम सिकन्दरपुर से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तगण के कब्जे से २१,२४०- रुपये नगद, ५२ ताश के पत्ते, ०१ फड आदि बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मीरापुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण सलीम उर्फ कंगारू पुत्र हसन निवासी ग्राम सिकन्दरपुर, आस मौहम्मद उर्फ आशू पुत्र इरशाद निवासी मौ० मुश्तर्क, नाज आलम पुत्र इश्तकार निवासी ग्राम सिकन्दरपुर, आलम पुत्र जरीफ निवासी ग्राम सिकन्दरपुर, इमरान उर्फ सोनू पुत्र सुक्का निवासी मौ० मुश्तर्क, राजा पुत्र छोटा निवासी मौ० मुश्तर्क कस्बा व थाना मीरापुर जिनके कब्जे से ५२ ताश के पत्ते, २१,२४०-रूपये नगद , ०१ फड़ (प्लास्टिक का पल्ल) बरामद की।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक अमरपाल शर्मा, उप०नि० संजय कुमार, है०का० कालूराम, सूरज कुमार, अनुज कुमार, मनोज कुमार, टीटू कुमार, नवकमल थाना मीरापुर शामिल रहे।

