Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: मीरापुर उपचुनाव की रणनीति पर रालोद की बैठक में हुई चर्चा

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)रालोद की मासिक बैठक में बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूती देने के साथ मीरापुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की तैयारियों को लेकर रणनीति तय की गई।सरकूलर रोड स्थित रालोद जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष संदीप मलिक की अध्यक्षता में मासिक बैठक आयोजित की गई।

जिसमें प्रान्तीय नेतृत्व के निर्देशो के चलते बैठक मे मौजूद समस्त पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक माह की 3 तारीख को मासिक बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में प्रभारी संजय पनवाडी शामिल रहे।

बैठक के दौरान मीरापुर उपचुनाव की तैयारियों सम्बन्धी रणनीति बनाई गई। जिलाध्यक्ष संदीप मलिक इस दौरान उपचुनाव के मददेनजर बूथ व सैक्टर प्रभारियों की नियुक्ति करते हुए सभी बूथ कमैटियों के विस्तार के निर्देश दिए। बैठक को सम्बोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि संगठन मे ही शक्ति नीहित है। अतः सभी को पार्टी व संगठन हित मे कंधे से कंधा मिलाकर काम करना चाहिए।

रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने बताया कि मीरापुर विधानसभा उपचुनाव के लिए कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार को पार्टी हाईकमान द्वारा चुनाव प्रभारी एवं शामली विधायक प्रसन्न चौधरी को संगठन प्रभारी नियुक्त किया गया है।

बैठक मे कैबिने ट मंत्री अनिल कुमार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति रमा नागर, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, वरिष्ठ नेता रामनिवास पाल, पूर्व चेयरमैन कृष्णपाल राठी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय राठी, रालोद नेता पराग चौधरी, अंकित सहरावत, वरिष्ठ नेता सुधीर भारतीय आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × four =