Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: महामंत्री की सदस्यता सक्रिय न रहने की वजह से हुई सदस्यता समाप्त

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन रजिस्टर्ड के चेयरमैन प्रमोद मित्तल ने पत्रकारों को बताया कि पिछले काफी समय से एसोसिएशन के महामंत्री संजय गुप्ता के सक्रिय न रहने और कथित रूप से एसोसिएशन के विरुद्ध कार्य करने के कारण संगठन से उनकी सदस्यता समाप्त कर रजिस्ट्रार व प्रदेश कार्यालय को सूचना दे दी गई है।

अग्रवाल मार्केट स्थित एसोसिएशन के कार्यालय में पत्रकारों से रूबरू होते हुए प्रमोद मित्तल ने आरोप लगाया कि एसोसिएशन के महामंत्री संजय गुप्ता प्रदेश इकाई के सहयोग से जिले में समानांतर संगठन चलाने का प्रयास कर रहे हैं और ऐसे किसी भी प्रयास का कानूनी और संगठनात्मक स्तर पर जबरदस्त विरोध किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि उनकी एसोसिएशन का शुल्क प्रदेश कार्यालय को यथा समय भेज दिया गया है और वे पिछले 5-6 वर्षों से कार्यरत हैं उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि आगामी 7 जनवरी को समानांतर नई संस्था का निर्माण होने जा रहा है। जिसका जिले के केमिस्ट पूरा विरोध करेंगे। एसोसिएशन के कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिला अध्यक्ष सुभाष चौहान ने कहा कि पूर्व में केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की २ संस्थाएं काम किया करती थी जो बाद में एक कर दी गई।

उन्होंने माना कि अभी तक उनकी संस्था का बैंक में खाता नहीं खुल पाया है और वह राजनीतिक रूप से चरथावल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा का टिकट पाने का प्रयास कर रहे हैं। सुभाष चौहान ने बताया कि नियमानुसार जिले में प्रदेश इकाई एक संगठन को ही मान्यता देती है उनके 3000 रिटेलर सदस्य हैं।

होता यह है कंपनी की जो एक्सपायरी दवाइयां होती हैं वह संगठन के माध्यम से ही कंपनी वाले वापस लेते हैं। ऐसे में यदि जिले में दूसरा समानांतर संगठन खुल जाएगा तो निश्चित रूप से उनके संगठन को हानि होगी।

उन्होंने कहा कि अपने सभी केमिस्ट साथियों से निवेदन किया है कि दवाइयां बिल से खरीदें और बिल से ही बेचे और नकली दवाओं के कारोबार से दूर रहें। पत्रकार वार्ता में उप मंत्री दिव्य प्रताप सोलंकी, वरिष्ठ केमिस्ट और सदस्य सुरेंद्र गर्ग मूर्ति मैडिकल वाले, कोषाध्यक्ष सतीश तायल एवं अन्य कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − 7 =