Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: एमएलसी चुनावः भाजपा व गठबंधन में रही टक्कर, पुलिस पूरी तरह अलर्ट

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) आज एमएलसी चुनाव के दौरान पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। विभिन्न व्यवस्थाओ के बीच सुबह 8 बजे से जनपद मे 7 मतदान केन्द्रो पर मतदान हुआ। सात मतदान केन्द्र मे से 02 नगरपालिका व 5 ब्लॉक मे बनाए गए मतदान केन्द्र पर पहुंचे मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

भारी पुलिस फोर्स की सुरक्षा व्यवस्था मे मतदान सम्पन्न हुआ। एमएलसी चुनाव में भाजपा की स्थिति मजबूत होने से भाजपा खेमे में हर्ष की लहर है। वहीं दूसरी ओर सौरभ स्वरूप बंटी जो सपा की ओर से गठबंधन प्रत्याशी रहे थे उनके कैम्प पर गठबंधन प्रत्याशी समर्थकों की भीड़ रही। दोपहर 2 बजे तक 87 प्रतिशत मतदान हुआ।

पहुंचे केन्द्रीय राज्य मंत्री डा.संजीव बालियान

नगर के टाउन हॉल परिसर मे एमएलसी चुनाव के लिए बनाए गए मतदान केन्द्र पर पहुंचे केन्द्रीय राज्य मंत्री डा.संजीव बालियान ,उ.प्र.सरकार के मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल,पालिकाध्यक्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल सहित कई जिला पंचायत सदस्यों के अलावा नई मन्डी से वार्ड सभासद विकास गुप्ता, सभासद विपुल भटनागर, सभासद पवन पाल, विवेक चुघ, सभासद मनोज वर्मा, सभासद राजीव शर्मा आदि सभासदों सहित कई ग्राम प्रधानो,बीडीसी सदस्यों ने टाउन हाल पहुंच कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

इस दौरान केन्द्रीय मंत्री डा.संजीव बालियान व मंत्री कपिलदेव अग्रवाल के साथ पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष सतपाल सिह पाल, भाजपा नेता संजय गर्ग आदि मौजूद रहे। सहारनपुर जनपद में राज्यमंत्री ब्रिजेश सिंह और राज्यमंत्री जसंवत सैनी और भाजपा विधायकों ने चुनाव की बागडौर सम्भाले रखी तथा अपने अपने क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार वंदना वर्मा के पक्ष में मतदान कराया। शामली और सहारनपुर में भी भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मजबूती के साथ चुनाव लडाते देखे गये।

गठबंधन प्रत्याशी के समर्थकों की भीड़

वहीं दूसरी ओर सपा नेता सौरभ स्वरूप बंटी के आवास पर गठबंधन प्रत्याशी के समर्थकों की भीड़ रही। वहां पहुंचने वालो में प्रमुख रूप से चरथावल विधायक पंकज मलिक, मीरांपुर विधायक चंदन चौहान आदि मौजूद रहे। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने दावा किया है उनके गठबंधन प्रत्याशी आरिफ जौला मजबूत स्थिति में दिख रहे है। साथ ही बुढ़ाना ब्लॉक में विधायक राजपाल बालियान ने अपना डेरा जमा रखा था और उन्होंने अपने समर्थकों के साथ गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कराया। सपा और रालोद के पदाधिकारी गठबंधन प्रत्याशी को जिताने के लिए जोर आजाइश करते रहे।

चुनाव के दौरान डीएम चन्द्र भूषण सिह एवं एसएसपी अभिषेक यादव ने अधिनस्थो से चुनाव के विषय मे जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसी क्रम मे सिटी मजिस्टै्रट अनूप कुमार एवं सीओ सिटी कुलदीप सिह ने टाउन हाल मैदान पहुंचकर चुनाव सम्बन्धी व्यवस्थाओ का जायजा लेते हुए मौके पर मौजूद शहर कोतवाल आनन्द देव मिश्रा एवं इंस्पैक्टर सिविल लाईन बिजेन्द्र सिह रावत को निर्देशित किया। चरथावल विकासखंड पर एमएलसी चुनाव को लेकर एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने मतदान स्थल का निरीक्षण किया।

चरथावल विधायक पंकज मलिक एवं मीरापुर विधायक चंदन सिह चौहान ने अपने मदाधिकार का प्रयोग किया। आज जनपद मे हो रहे एमएलसी चुनाव के मददेनजर पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही। सीओ खतौली आर.के. सिह व इंस्पैक्टर खतौली संजीव कुमार ने भारी पुलिस बल के साथ क्षेत्र व मतदान केन्द्र का भ्रमण किया।

जनपद पुलिस पूरी तरह अलर्ट

विदित हो कि चुनाव के समय अक्सर आपराधिक गतिविधियां बढ जाती है। जिसे लेकर जनपद पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। खतौली मे नगर पालिका कार्यालय और पांच विकास खंड कार्यालयों मे मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। शनिवार सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान कार्य सम्पन्न होगा। जनपद मे करीब 1824 मतदाता चुनाव मे अपने मत का प्रयोग करेंगे। एमएलसी चुनाव के लिए जिले को 4 जोन मे विभाजित किया गया है।

प्रत्येक जोन की जिम्मेदारी अलग-अलग अधिकारी को दी गई है। पहले जोन मे मतदान जोनल अधिकारी एवं एमडीए सचिव महेन्द्र प्रताप की देखरेख मे सम्पन्न होगा। उन पर नगर पालिका परिषद कार्यालय,विकास खंड कार्यालय चरथावल तथा विकास खंड कार्यालय पुरकाजी मे बनाए गए मतदान केन्द्रो की जिम्मेदारी रही। जबकि इस जोन मे पुलिस व्यवस्था एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय के हाथो रही। नगर पालिका परिषद कार्यालय मे करीब 493, विकास खंड चरथावल कार्यालय मे करीब 182 तथा विकास खंड पुरकाजी कार्यालय मे करीब 136 मतदाता अपने मदाधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

जानसठ तथा मोरना मे मतदान

इसी संदर्भ मे जोन 2 की जिम्मेदारी प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग कन्हैया पटेल को सौपी गई। उनकी देखरेख मे मे विकास खंड कार्यालय जानसठ तथा मोरना मे मतदान कार्य हुआ। यहां सम्भवतः 217 व 175 मतदाता हैं। जबकि तीसरे जोन मे मतदान की जिम्मेदारी एडीएम वित्त एवं राजस्व अजय कुमार तिवारी रही। उनकी देखरेख मे नगर पालिका परिषद कार्यालय खतौती मे मतदान कार्य प्रारम्भ हुआ।

जहां तकरीबन 247 मतदाता हैं। इस दौरान पुलिस अधिक्षक प्रशांत कुमार पुलिस व्यवस्थाओं को देखते रहे। सीडीओ आलोक यादव के पास विकास खंड बुढाना की जिम्मेदारी रही। बताया जाता है कि बुढाना मे भी करीब 374 मतदाता हैं। जिला पुलिस प्रशासन द्वारा एमएलसी चुनाव के दौरान सभी व्यवस्थाओं को दुरूस्त रखा गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + 3 =